14 से 16 दिसंबर तक चलेगा विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

by

चंबा,14 दिसंबर :
जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय स्थित जिला परिषद भवन के कक्ष में ग्रामीण विद्युतीकरण परियोजनाओं के सौजन्य से जिला में कार्यरत अभियंताओं को विद्युत सुरक्षा नियमों की जानकारी को लेकर तीन दिवसीय अभियान चलाया गया जिसका शुभारंभ उप मुख्य अभियंता डलहौजी वृत्त राजीव ठाकुर ने किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विद्युत सुरक्षा नियमों के पालन करने तथा कनिष्ठ अभियंताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित 28 कनिष्ठ अभियंताओं को विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन करना और उसे पर खरा उतरने की विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 से 16 दिसंबर तक चलेगा जिसमें विद्युत वृत्त डलहौजी के विभिन्न कनिष्ठ अभियंताओं को सेवानिवृत उप मुख्य अभियंता इंजीनियर ऍम एल गुप्ता द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा।
इस अवसर पर सहायक अभियंता अजय कुमार सहित 28 कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा ;  श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं के अलावा मंदिर परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने श्री लक्ष्मी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला से 80 मुर्गियों के नमूने जांच के लिए जालंधर भेजे गएः डॉ. सेन

ऊना: बर्ड फ्लू को लेकर आज उप निदेशक, पशु पालन विभाग ऊना डॉ. जय सिंह सेन ने विभाग के समस्त उपमंडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बर्ड फ्लू मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक की एजीएम में ₹ 3.66 करोड़ राइट-ऑफ का मामला गरमाया

अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने उठाई जांच की मांग एएम नाथ। सोलन :  सोलन जिले के जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में कथित करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटालों और बैंकिंग अनियमितताओं का नया मामला सामने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री नेे सीमावर्ती क्षेत्रों में एकीकृत चौकियां स्थापित करने के दिए निर्देश : राज्य की नीतियों में नए विचारों का किया जाएगा समावेशः मुख्यमंत्री

 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन की अध्यक्षता शिमला  :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में तीन वर्षों बाद आयोजित प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों तथा...
Translate »
error: Content is protected !!