1,400 पदों पर होगी भर्ती : हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में 1400 पदों को भरने की प्रकिर्या शुरू करने दिए निर्देश

by

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सभी विभागों से खाली पदों को भरने की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 1,400 से अधिक पद भरे जाएंगे। कर्मचारी चयन आयोग इसी सप्ताह शिक्षा, राज्य बिजली बोर्ड, हिमाचल पथ परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों में 45 पोस्ट कोड के तहत 1400 पदों को लेकर अधिसूचना जारी करेगा।

–पदों संबंधी विवरण–
बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के 530 पद भरे जाएंगे। जिसमें लाइनमैन के 186 पद, सब स्टेशन अटेंडेंट 163 पद, इलेक्ट्रीशियन 112 पद, पावर हाउस इलेक्ट्रीशियन 22 पद, इलेक्ट्रीशियन एमएंडटी 22 जबकि फीटर के 25 भरे जाएंगे।
हिमाचल पथ परिवहन निगम में जेओए अकाउंटस के 23 जबकि विभिन्न विभागों में क्लर्क के 12 पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ड्राइंग मास्टर के 314 पद भरे जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 188 पद, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में लिपिक के 55 पद भरे जाएंगे। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लेब तकनीशियन ग्रेड दो के 24 पद भरे जाएंगे।
विभिन्न विभागों में जेओए आईटी के 15 पद, वन विभाग में जेई सिविल के 11 पद, प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, नगर निगम धर्मशाला, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, मस्त्य विभाग, परिवहन विभाग और फोरेंसिक साइंस विभाग समेत अन्य विभागों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1400 से अधिक पद भरे जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश : पुलिसकर्मियों को लेकर लगातार 8 घंटे से अधिक काम नहीं करेंगे

एएम नाथ। शिमला :  पुलिस वाले न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने सरकार को यह भी निर्देश दिया कि वह कठिन ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोई भी व्यक्ति घर बैठे जुड़ सकता है और सरकार के साथ बिजनेस करें : सत्ती

सत्ती ने महिला स्वयं सहायता समूहों को जेम पोर्टल से जुड़ने के लिए किया प्रेरित ऊना 3 मार्च: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज विश्राम गृह ऊना में जिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण के पांच स्तंभ बनाएंगे जीवन को स्वस्थ: डीपीओ अशोक शर्मा

धर्मशाला, 25 सितम्बर। पोषण के पांच स्तंभ प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए उपयोगी हैं। इसके तहत पौष्टिक आहार, बच्चों के जन्म के पहले एक हजार दिन, खून की कमी को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घटने वाली है आपकी या EMI या बढ़ेगा बोझ?… 1 अक्टूबर को क्या हो सकता….यहां जानिए

SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की सलाह दी है. इसे सबसे अच्छा विकल्प बताया गया है. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स...
Translate »
error: Content is protected !!