शिमला रिज पर जुटेंगे 50 हजार लोग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को करेंगे जनसभा को सम्बोधित

by

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर हिमाचल में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम की घोषणा
शिमला :  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला के रिज मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्र्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा। इस रैली के लिए 50 हजार लोगों का लक्ष्य रखा है।
पीएम नरेंद्र मोदी की शिमला में होने जा रही रैली के दौरान जयराम कैबिनेट के कई मंत्री जिलों में ही रहेंगे। सभी मुख्य कार्यक्रम में शिमला में नहीं होंगे। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को वर्चुअल बैठक के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने कम समय में तीन बार हिमाचल आएंगे। वे शिमला, चंबा और धर्मशाला आएंगे।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि रैली को सफल बनाने में भाजपा के 27 मंडल शामिल होंगे। मंडलवार लक्ष्य निर्धारित कर लाया गया है। यह रैली ऐतिहासिक होगी और दुनिया भर में संदेश देगी।
वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि शिमला में रैली विशाल होगी और प्रधानमंत्री इस अवसर पर लगभग 17 लाख लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन समेत केंद्र सरकार की 11 प्रमुख योजनाओं पर फोकस करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा है कि वे जिलेवार कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जहां 500 लोग एलईडी पर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सुनेंगे और देखेंगे। वे मंत्री को जिला परिषद और वार्ड पंच सहित स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ 11 जिलों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला से देश के सभी मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इस बैठक में 27 मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री राकेश जमवाल और त्रिलोक जमवाल उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मा को परमपिता परमात्मा से जोड़ने का कार्य कर रही ब्रह्मकुमारीज़ : मंत्री वीरेंद्र कंवर

ऊना : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत हटली के गांव सतरूखा में राजयोगिनी दीदी जानकी जी की द्वितीय पुण्यस्मृति के अवसर तथा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत परमात्मा अनुभूति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी मंदिर में खौफनाक घटना, युवक ने खुद को आग लगाई : इलाज के दौरान मौत

राजस्थान का रहने वाला था 36 वर्षीय युवक, करीब 70 फीसदी झुलसा था; पुलिस ने शुरू की जांच कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर परिसर में गुरुवार शाम खुद को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नड्डा की जगह कौन..! – 27 फरवरी को हिमाचल की एक राज्यसभा सहित 56 सीटों के लिए होगा मतदान

एएम नाथ। शिमला : 27 फरवरी को हिमाचल की एक राज्यसभा सहित 56 सीटों के लिए मतदान होगा। इस बाबत चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया गया है। गौर हो कि 2 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिलाध्यक्ष में 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत 116 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत ज़िला के 116...
Translate »
error: Content is protected !!