एनआरआई के घर मे चोरी कर रहे युवक को लोगों ने दबोच और किया पुलिस हवाले

by
 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एनआरआई के घर में चोरी कर रहे युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार दर्शन राम पुत्र उजागर सिंह निवासी मोरांबाली ने गढ़शंकर पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे सरपंच मलकीत राम ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति जो चोर लग रहा है वह अपने बगैर नंबर बाइक को पार्क के पास बनी कोठी जिसका मालिक गुरनाम सिंह पुत्र दुल्ला सिंह विदेश में रहता के अंदर चोरी कर रहा है। उसने बताया कि उन्होंने लोगों की सहायता से उक्त युवक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मंगाराम पुत्र पालाराम निवासी सैलखुर्द बताया। दर्शन राम ने बताया कि उक्त युवक खिड़की की ग्रिल तोड़कर एनआरआई की कोठी में दाखिल हुआ था और उसने अंदर तोड़फोड़ की हुई थी। गढ़शंकर पुलिस ने मंगाराम पुत्र पालाराम निवासी सैलखुर्द के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अनुसार केस दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : आईएएस अधिकारी के पति को अन्य महिला के साथ पकड़ा , महिला अधिकारी ने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा

 लुधियाना :    पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के गेट नंबर-2 के छापेमारी के दौरान शनिवार रात सराभा नगर में एक कोठी में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान पंजाब की एक आईएएस अधिकारी के...
article-image
पंजाब

शराब का अनोखा लंगर: श्रद्धालुओं की आस्था का अनूठा उदाहरण

कोटकपूरा: पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र के अवसर पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के मेले में शराब का लंगर लगाया गया। दरबार के बाहर बेंचों...
article-image
पंजाब

मंत्री और उसके समर्थकों से उसकी जान को खतरा, SIT को लेटर लिखा केशव ने : कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की मुश्किलों बढ़ी

चंडीगढ़ : यौन उत्पीड़न मामले में फंसे पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की मुश्किलों बढ़ती जा रही हैं। इस मामले की जांच के लिए गठित की गई SIT के समक्ष पेश होने...
article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी शिव मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : ।गांव भाम में माता भामेश्वरी जी के मंदिर में स्थित शिवालय में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मां के सेवक राकेश दत्ता, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर,...
Translate »
error: Content is protected !!