1400 से अधिक पंचायतों के पंच और सरपंच मंगलवार लेंगे शपथ

by

9314 निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां मुकम्मल:डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 2 दिसंबर: मंगलवार को पंच और सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला प्रशासन ने टांडा बाईपास के निकट स्थित स्थानीय लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस समारोह में 1403 पंचायतों के कुल 9314 पंच और सरपंच शपथ लेंगे, जिस संबंधी सभी व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं।विस्तार से जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि चुने हुए प्रतिनिधियों के लिए बैठने की व्यवस्था को अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, ताकि वे अपने निर्धारित स्थानों पर बैठ सकें।

इस बीच डिप्टी कमिश्नर ने स्वयं आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा और अन्य प्रबंधों को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस बड़े आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बस ने रौंदी स्कूल जा रही दो बहनें: पिता व भाई गंभीर

मानसा : झुनीर कस्बे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि उनका पिता और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शामिल...
article-image
पंजाब

पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने ट्रक के आगे कूदकर दी जान

अमृतसर :  अमृतसर रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मशाला में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने भी जान दे दी। आरोपी पति गणेश सोनकर मंगलवार शाम को चलते ट्रक के...
article-image
पंजाब

स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े तीन झपटमारों ने बैग छीना और फरार

नवांशहर  :   गढ़शंकर बाइपास पर कल बुधवार की देर शाम अपने काम से वापस घर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार तीन झपटमारों द्वारा झपटमारी करने की जानकारी प्राप्त हुई है।...
article-image
पंजाब , समाचार

400 करोड़ रुपये की लागत से बने बंगा फ्लाईओवर का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन, फगवाड़ा से रोपड़ तक आवाजाही की बड़ी समस्या हुई हल: मनीष तिवारी

बंगा : करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बना 3 किलोमीटर लंबा बंगा का फ्लाईओवर रोड आज चालू हो गया। इस अवसर पर फ्लाईओवर का उद्घाटन करने पहुंचे श्री आनंदपुर साहिब से सांसद...
Translate »
error: Content is protected !!