पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने ट्रक के आगे कूदकर दी जान

by

अमृतसर :  अमृतसर रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मशाला में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने भी जान दे दी। आरोपी पति गणेश सोनकर मंगलवार शाम को चलते ट्रक के आगे कूद गया। पुलिस के अनुसार कस्बा जंडियाला में गणेश सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक ट्रक आया और उसने अचानक ट्रक के आगे छलांग लगा दी। ट्रक से कुचले जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले सोमवार देर रात गणेश सोनकर ने पत्नी सरिता सोनकर की हत्या की थी। महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला यह कपल सरिता सोनकर और गणेश सोनकर दो दिन पहले अमृतसर पहुंचे थे। दोनों रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मशाला में ठहरे हुए थे।

धर्मशाला स्टाफ के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे रूटीन चेकिंग के दौरान उन्होंने दंपती के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई और न ही किसी ने दरवाजा खोला। शक होने पर स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर सरिता सोनकर का शव चारपाई पर मिला। उसके गले पर निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। कमरे में मौजूद दस्तावेजों से मृतका की पहचान सरिता सोनकर, निवासी ठाणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। वहीं उसका पति गणेश सोनकर फरार था। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा था, हालांकि पुलिस हत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही करने की बात कह रही थी।
घटना के बाद से फरार चल रहा गणेश सोनकर मंगलवार शाम जंडियाला में सड़क किनारे दिखाई दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब एक ट्रक सड़क से गुजर रहा था, तभी उसने अचानक आगे छलांग लगा दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुआ और उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान गणेश सोनकर के रूप में हुई है। पुलिस ने सरिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही धर्मशाला के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि सरिता की हत्या और गणेश की आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुश्तैनी जमीन पर ‘सोना’ उगा रहे हैं तरसेम चंद : प्रतिदिन 8-9 हजार रुपये तक की सब्जी पहुंचा रहे हैं स्थानीय बाजारों में

बेरोजगार युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं सेवानिवृत्त शिक्षक एएम नाथ। हमीरपुर 11 अगस्त। नौकरियों के लिए घर से दूर जहां-तहां भटकने के बजाय अपनी पुश्तैनी जमीन पर ही नकदी फसलों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के...
article-image
पंजाब

होटल में युवक ने खुद को गोली मार की आत्महत्या , 18 दिन बाद थी शादी तय

लुधियाना ।  रायकोट के सिमर होटल के एक कमरे में जलालदीवाल गांव के एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और...
Translate »
error: Content is protected !!