143 मेधावियों को सीपीएस किशोरी लाल ने वितरित किये टैब : शिक्षा का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

by
बैजनाथ, 13 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंसल में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इसके पश्चात राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला में श्रीनिवासन रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत शिक्षा खण्ड बैजनाथ के अंतर्गत 143 मेधावी छात्रों को टैब वितरित किये।
उन्होंने कहा की 10वीं तथा 12वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में रहने वाले छात्रों को टैब वितरित किए जा रहे हैं इसके लिये छात्र और अभिभावक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता से शिक्षा क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध टैब इन बच्चों को शिक्षा में सहायक होंगे।
इससे पहले उन्होंने कुंसल स्कूल के वार्षिक उत्सव में पुरस्कृत होने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्टता के सम्मान से अन्य बच्चों में भी प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है।
सीपीएस ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की और अध्यापकों से बच्चों की रुचि तथा प्रतिभा की पहचान कर इन्हें निखारने का आह्ववान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के अतिरिक्त नैतिक मूल्यों, कर्तव्यों और अधिकारों का भी ज्ञान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रा के पश्चात प्रदेश में भी गांव गांव में शिक्षा का प्रसार हुआ और प्रदेश प्रगति की ओर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि पंडित सन्त राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में 4 विषय स्नातकोत्तर कक्षाओं को आरम्भ किया गया है।
उन्होंने कुंसल से थारा सड़क के लिये 2 लाख, कुंसल पंचायत घर के शेष कार्य के लिये 6 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने आश्वस्त किया सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने पर कुंसल विद्यालय में विज्ञान कक्षायें भी आरम्भ की जायेंगी। उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये 11हजार देने की घोषणा की।
इससे पहले कुंसल विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप आचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्यातिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, रविंदर राव, सचिन शर्मा प्रधान कुंसल सपना देवी, एसएमसी प्रधान सिंपल देवी, पपरोला विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण, विद्यालय के अध्यापक, छात्र और अभिभावक तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : ₹3000 करोड़ के यस बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई

नई दिल्ली । ईडी ने मुंबई में उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस और इसके प्रमोटर-निदेशक अनिल डी अंबानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोहा, गसोता, चमनेड, ब्ल्यूट में 20 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 18 जून। विद्युत उपमंडल लंबलू में 20 जून को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव बरोहा, तरोपका, लघवाण, गसोता, बोहनी, छियोड़ी, कोहीं, बालू, भरठयाण, हवाणी, बफड़ीं, हरनेड, झमरोड़ा, थाना, पनाहर, पटटा, सरलीं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जंगली मुर्गा कांड में FIR : सीएम के डिनर में परोसने के लगे थे आरोप

एएम नाथ। शिमला । हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गा प्रकरण में शिमला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिमला के कुपवी की कुलग पंचायत की प्रधान सुमन चौहान और नीटू परमार ने पुलिस को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामदरबार स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

पुनीत महाजन | चंडीगढ़ :रामदरबार कॉलोनी फेज-2 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर चंडीगढ़ कमलेश बनारसी दास ने...
Translate »
error: Content is protected !!