केंद्र सरकार हर तरह से हिमाचल के साथ है, प्रधानमंत्री पर तंज करने से हिमाचल में नहीं होगा विकास : जयराम ठाकुर

by
हिमाचल के लिए राहत राशि जारी करने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया केंद्र का आभार,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है देश-विदेश में भरोसे का चेहरा
मंडी, 13 दिसंबर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से फेल हो गई हैं। एक साल में सुक्खू सरकार की लोकप्रियता पाताल में पहुंच गई है। हिमाचल कांग्रेस के नेता और सरकार में बैठे लोग सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टार्गेट करते रहते हैं।जबकि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए प्रदेश का हमेशा सहयोग करते हैं। जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के तहत 636 करोड़ रुपए जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,  गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पूरे केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा बाक़ी सहायता को छोड़कर केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को अब तक 1500 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दे चुकी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 2700 करोड़, सीआरएफ़ के तहत 400 करोड़ और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9500 से ज्यादा आवास आपदा प्रभावितों को दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री पर तंज करने से प्रदेश का विकास नहीं होगा। इसलिए कांग्रेस सरकार जनहित के काम करे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के एक साल में हिमाचल का विकास दस साल पीछे चला गया। झूठी गारंटी देकर कांग्रेस सत्ता में आई और अब गारंटी के नाम पर मौन है। देश ने झूठी गारंटी देने वाली विचार धारा को नकार दिया है ल। आज देश-विदेश में सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम की गारंटी चल रही है। जिस पर देश ऑंख मूँद कर भरोसा करता है। क्योंकि प्रधानमंत्री वादा करने में नहीं जनहित की योजनाएं और सुविधाएं देश के लोगों को समय से पहले डिलीवर करने में विश्वास रखते हैं। साढ़े नौ साल के सेवा काल में एक भी वादा अधूरा नहीं है। उन्होंने जो कहा था वह भी किया जो नहीं कहा था लेकिन देश, देशवासी और समाजहित में आवश्यक था वह भी किया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में ही दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत चल रही है। उनकी प्रेरणा से ही हिमाचल प्रदेश में लोगों को हिमकेयर जैसी योजना मिल पाई। जिसे वर्तमान सुक्खू सरकार ख़त्म करना चाहती है।
सिराज विधान सभा के ग्राम पंचायत तुंगाधार और जंजेहली पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में नेता प्रतिपक्ष के साथ बैंक, स्वास्थ्य, कृषि, बाग़वानी, पंचायतीराज विभाग के तमाम अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने वहां उपस्थित स्थानीय लोगों को केंद्रद्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के उपाय के बारे में भी बताया।  इस मौक़े पर नेता प्रतिपक्ष के साथ गुलज़ारी लाल, भीष्म ठाकुर, कमल राणा समेत दोनों पंचायतों के प्रधान समेत अन्य सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की जरूरतों पर शोध करें विश्वविद्यालय, शिक्षा को रोजगार से जोड़ें : सुक्खू

जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, बागवानी, स्वास्थ्य और अक्षय ऊर्जा पर अनुसंधान को बढ़ावा देने का आह्वान रोहित जसवाल।   सोलन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में स्थापित विश्वविद्यालयों से हिमाचल की वास्तविक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां नदी में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कड़ा किया पहरा – DC जतिन लाल

ऊना, 3 अगस्त. ऊना जिले में मैहतपुर तहसील के खानपुर और फतेहपुर क्षेत्रों में स्वां नदी में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन पर नकेल कसने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना किसी भेद-भाव के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ना प्रदेश सरकार का उद्देश्य – राम कुमार चौधरी

सूखी जोहड़ी-कण्डा काटल को बाग सम्पर्क सड़क के उन्नयन पर व्यय होंगे 10 करोड़ रुपए, मुख्य संसदीय सचिव ने किया भूमि पूजन एएम नाथ। दून : मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव स्टोरी -गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन अनुराधा चौधरी : 12 मार्च को शादी करेंगे, काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट से ब्याह रचाने के लिए कस्टडी पैरोल मिली

चंडीगढ़ : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी 12 मार्च को ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!