DC अपूर्व देवगन ने ईवीएम प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : ज़िला के सभी 631 मतदान केंद्रों पर आयोजित होंगी  जागरूकता  गतिविधियां

by
ईवीएम तथा वीवीपैट के माध्यम से मतदान की जानकारी होगी प्रदान
चंबा, 13 दिसंबर: उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  अपूर्व देवगन ने आज  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनसाधारण में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की  जानकारी एवं जागरूकता को लेकर उपायुक्त कार्यालय के परिसर से  प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए अपूर्व देवगन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग  तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशानुसार ये प्रचार वाहन  ज़िला की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदान केंन्द्रो में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की कार्य प्रणाली से संबंधित जागरूकता एवं जानकारी  प्रदान करेगा।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि  ज़िला के पांचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के तहत कुल 631 मतदान केंद्र हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र चंबा  के तहत 122 मतदान केंद्र , डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 113 मतदान केंद्र,भटियात विधानसभा क्षेत्र में 121मतदान केंद्र,चुराह विधानसभा क्षेत्र में 123 मतदान केंद्र और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भरमौर के 152 मतदान केन्द्रों के तहत उपमंडल भरमौर में 113 तथा उपमंडल पांगी में 39 मतदान केंद्रों पर प्रशिक्षित इंजीनियर का दल ईवीएम तथा वीवी पैट की जागरूकता एवं जानकारी को लेकर प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेगा।
अपूर्व देवगन ने आगे बताया कि इस दौरान  ईवीएम  प्रशिक्षक इंजीनियरों का  दल  प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्धारित  कार्यक्रम के तहत पारदर्शी तरीके से ईवीएम तथा वीवीपैट के माध्यम से   मतदान करने की संपूर्ण प्रक्रिया  की जानकारी से जनसाधारण को अवगत करवाएगा।
उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से  आग्रह किया है कि  वे ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम के तहत महत्वपूर्ण जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, उप मंडल अधिकारी अरुण शर्मा, जिला लोक संपर्क अधिकारी खेम चौहान, तहसीलदार संदीप शर्मा,  सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड अजय कुमार, निर्वाचन कानूगो सुनील शर्मा व कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दोनों टांगें टूटी – पत्नी से विवाद के बाद मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदा शख्स

एएम नाथ। हमीरपुर  :  राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक 33 वर्षीय शख्स ने तीसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजकुमार निवासी चढियार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल से अपनी मांगों को लेकर भेंट : सेवा निवृत्त गद्दी ( जनजाति) अधिकारी एवं  कर्मचारी कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने

पालमपुर, 6 अक्तूबर : सेवा निवृत्त गद्दी ( जनजाति) अधिकारी एवं  कर्मचारी कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल से अपनी मांगों को लेकर भेंट की। मुख्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

8 दिन तक किया गैंग रेप : स्कूल से घर जा रही नाबालिग को किडनैप

लुधियाना : लुधियाना में एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है. एक 15 वर्षीय लड़की घरेलू विवाद के कारण अपने परिवार से भाग गई। जब वह लुधियाना (लुधियाना न्यूज) के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 साल तक युवती से किया दुष्कर्म : स्कूल प्रबंधक की 13 साल की बेटी से भाई से करवाया दुष्कर्म

बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी के एक विद्यालय के प्रबंधक की बेटी और स्कूल की शिक्षक 2016 में कक्षा आठ की छात्रा को अपने घर ले गई। वहां नशा देकर बेहोश कर दिया और अपने भाई से...
Translate »
error: Content is protected !!