14वें  राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित 

by
गढ़शंकर, 25 जनवरी : आज 14वें राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इस समागम में माननीय एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर इस दिवस की महत्वता संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया की कैसे आगामी लोकसभा चुनाव में इस इलाके के मतदाताओं को लामबंद करके पोलिंग दौरान अधिक से अधिक मत डलवाने संबंधी अपना योगदान डालें। अपने संबोधन दौरान उन्होंने 18 से 19 वर्ष के नौजवान वोटरों की ओर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस समागम में हाजिर स्मूह सदस्यों व विद्यार्थियों ने चुनाव में भागीदारी बनाने हेतु शपथ उठाई। इस मौके लोगों में एवीएम संबंधी जानकारी देने के लिए विशेष कैंप लगवाने संबंधी भी बताया गया कि चुनाव में एवीएम मशीनों का कैसे प्रयोग करना है। इस मौके स्वीप नोडल अधिकारी गढ़शंकर सोहनलाल ने भी वोटरों को वोट की महत्ता संबंधी जानकारी दी। इस समागम में मनजिंदर कौर बीडीपीओ ने भी संबोधन किया। इस मौके गढ़शंकर शहर के समूह बीएलओज ने भाग लिया। अंत में एसडीम शिवराज सिंह बल्ल ने सवीप गतिविधियों दौरान किए गए कामों को मुख्य रखते हुए सभी नोडल अधिकारी कॉलेज, बीएलओज, सुपरवाइजर आदि को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई-बहन ने फांसी लगाकर दी जान : फ्लैट में फंदे से लटकी मिली लाशें

नई दिल्ली । दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार सुबह भाई-बहन द्वारा कथित तौर पर एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर...
article-image
पंजाब

RDF के 9,000 करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से जारी करने की अपील की

चंडीगढ़ :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से राज्य के ग्रामीण विकास कोष (RDF) और मार्केट फीस से संबंधित 9,000 करोड़ रुपये की लंबित राशि जारी करने की...
article-image
पंजाब

पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक : बाढ़ प्रभावितों के राहत नियमों में होगा संसोधन

चंडीगढ़ : 2 दिन बाद बुधवार को पंजाब मंत्रीमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री भगवंत ने 24 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए नियमों...
article-image
पंजाब

यादगार रहा पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन सब डिवीजन गढ़शंकर के कर्मचारी सतनाम दास का विदाई समारोह

गढ़शंकर । पंजाब वाटर रिसोर्सेज एम्पलाइज यूनियन सब डिवीजन के मेहनती, हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहे सतनाम दास करीब 39 साल की सेवा के बाद 28 फरवरी को जल संसाधन विभाग की...
Translate »
error: Content is protected !!