15वां शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट पूरी शानो-शौकत से आरंभ – एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

by
गढ़शंकर, 25 नवम्बर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय के नेतृत्व में करवाया जा रहा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट गढ़शंकर के सीनीयर संकैडरी स्कूल में स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम के खेल मैदान में पूरी शानो-शौकत से आरंभ हुआ। स्वर्गीय श्रीमती चंद्रप्रभा कृपाल, श्री कुलदीप छाबला तथा होनहार खिलाड़ी अंकित के मीठी याद को समर्पित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन  एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने किया।
उन्होंने संबोधित करते टूर्नामेंट क्लब के प्रयासों की सराहना करते खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए अपना व अपने अभिभावकों तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
            आज हुए क्लब वर्ग के पहले मुकाबले में दोआबा फुटबॉल क्लब  व मजारा डींगरीया फुटबॉल क्लब  जबर्दस्त मुकाबले में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही और पलानटी स्ट्रोक से 5-3  गोल से मजारा डींगरीया विजयी रहा।
     ग्रामीण फुटबॉल मुकाबले में पनाम ने पोसी की टीम 3-0 से, धमाई की टीम समुंदडा को 2-0 से हराया, जबकि बकापुर ने पेनाल्टी किक से  बिछोडी की टीम को 5-4 से हराकर जीत हासिल की ।
 टूर्नामेंट के उद्घाटन समय मुख्य मेहमान एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह के साथ क्लब अध्यक्ष जसवीर सिंह राय, वेद प्रकाश कृपाल, पंकज कृपाल, प्रेम सिंह डोगर, धनवंत सिंह बाहरा, सरपंच गोल्डी सिंह, तीर्थ सिंह रत्तू, एडवोकेट पंकज कृपाल, झलमण सिंह बैंस, बलवीर सिंह चंगियाड़ा, अवतार सिंह सीहरा, डा. हरविंदर सिंह बाठ, सतनाम सिंह पारोवाल, राजिंदर छाबला, सुनील कुमार गोल्डी,  रमन बंगा, राजपाल हैप्पी, कमलजीत सिंह बैंस, सरपंच अमनदीप सिंह राय मोरांवाली,  परमवीर सिंह राय, परमजीत सिंह व अमरीक हमराज, मनजीत लल्लियां आदि सहित भारी संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे। इस दौरान टूर्नामेंट कमेटी द्वारा विभिन्न सख्शियतों का सम्मान किया गया। मंच संचालन मनजीत सिंह लल्लियां व अमरीक हमराज ने बाखूबी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालजीएट स्कूल का 12वीं का नतीजा शानदार रहा

गढ़शंकर : बी.ए.एम. खालसा कालजीएट स्कूल गढ़शंकर का 12वीं कक्षा का नतीजा शानदार रहा है। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने नतीजे संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं काम्र्स के नतीजे में छात्रा सोनिका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

16 विधायकों के टिकट काट दिए – अब मंत्रियों की बारी? आम आदमी पार्टी ने 70 में से जिन 31 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  द्वारा अभी तक घोषित की गईं 31 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि कहीं आप अपने मंत्रियों के भी...
पंजाब

स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत 90 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

तलवाड़ा : समाज सेवा और रोजगार सृजन में अग्रणी द उन्नति कोआपरेटिव मार्केटिग कम प्रोसेसिग संस्थान में आयोजित  स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत 90 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें फूड क्राफ्ट...
article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में अब तक हुई 18158 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आमद, 16393 की हुई खरीद: अपनीत रियात

मंडियों  में कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन कैंप के साथ-साथ सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थियों के भी बनाए जा रहे हैं हैल्थ कार्ड मंडियों में पास सिस्टम के माध्यम से ही हो रही है...
Translate »
error: Content is protected !!