15 दिन साथ रहने के बाद : सहमति से तलाक के लिए आवेदन करने वाले जोड़े की याचिका को हाईकोर्ट ने किया मंजूर

by

चंडीगढ़ :  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बेहद अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अपवाद की पस्थितियों में विवाह के एक वर्ष बाद ही तलाक के लिए याचिका दाखिल करने की अनिवार्य शर्त को नजरअंदाज किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने यह आदेश विवाह के बाद केवल 15 दिन साथ रहने के बाद अलग होकर सहमति से तलाक के लिए आवेदन करने वाले जोड़े की याचिका को मंजूर करते हुए जारी किया है।

यह मामला आया था सामने :   याचिका दाखिल करते हुए नवा शहर निवासी दंपत्ति ने हाईकोर्ट को बताया कि उनका विवाह 27 मार्च 2023 को हुआ था और वैचारिक मतभेद के चलते दोनों 13 अप्रैल से अलग रहने लगे। इसके बाद दोनों ने सहमति से तलाक के लिए हिंदू मैरिज एक्ट के अनुसार अदालत में आवेदन दिया। अदालत ने यह कहते हुए उनके आवेदन को रद्द कर दिया कि उनके विवाह को एक वर्ष पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में जोड़े को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करनी पड़ी और निचली अदालत के आदेश को रद्द करने की याचिका में मांग की गई।

कपल सिर्फ 15 दिन रहा था साथ

हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में जोड़ा केवल 15 दिन साथ रहा लेकिन उनके बीच रिश्ता बचाने की कोई संभावना नहीं बची है। महिला 37 साल की है और पुरुष 41 वर्ष का, दोनों पढ़े लिखे हैं और ऐसे में उन्हें जीवन में आगे बढऩे देना चाहिए। भले ही हिंदू मैरिज एक्ट के अनुसार एक वर्ष बीत जाने से पहले केस दाखिल नहीं किया जा सकता लेकिन अपवाद वाली परिस्थितियों में इसे नजरअंदाज किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने याचिका को मंजूर करते हुए दंपत्ति को सहमति से तलाक केलिए निचली अदालत में याचिका दाखिल करने की छूट दे दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौशाला विवाद : गौवंश मौत पर मामला दर्ज… स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित, जांच के आदेश

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में एक गौशाला के पास पशु शव निस्तारण केंद्र में गायों के कथित तौर पर कई क्षत-विक्षत शव पाए जाने के बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की के साथ 4 दिन सामूहिक दुष्कर्म : पड़ोसी महिला समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मोगा : नशे का इंजेक्शन लगाकर एक नाबालिग लड़की के साथ मोगा के एक होटल में चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पीड़िता...
article-image
पंजाब

शहीदों ने जिस आजादी की कल्पना की थी, वह आजादी अभी तक प्राप्त नहीं हुई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

लुधियाना, 15 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को लुधियाना में तिरंगा फहराया। उन्होंने गुरु नानक स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!