15 नशीले इंजेक्शन व 20 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे 15 नशीले इंजेक्शन व 20 हजार 200 रुपये की ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि एएसआई ओंकार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ संदेहास्पद लोगों की चैकिंग कर रहे थे। जब वह देनोवाल खुर्द गांव में पहुंचे तो उन्होंने गुगा जाहिर पीर धार्मिक स्थल के पास खड़े तिलक राज पुत्र गुलजारा निवासी देनोवाल खुर्द को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 15 नशीले इंजेक्शन व 20 हजार 200 रुपये ड्रग मनी के बरामद हुए। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि इस संबंध में तिलक राज के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समाज सेवी सोनी परिवार द्वारा गढ़ी मानसोवाल स्कूल को 51 हजार रुपए भेंट

गढ़शंकर। समाजसेवी सोनी परिवार बीनेवाल द्वारा स्व. मास्टर नंद किशोर सोनी की याद में गढ़ी मानसोवाल सरकारी हाई स्कूल के विद्यार्थियों की भलाई के लिए 51 हजार रुपए की राशी भेंट की। वरुन सोनी...
article-image
पंजाब

मंदिर से चुराई गई बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति भी आरोपी से बरामद

हिंदू धर्म के देवताओं की बेअदबी करने वाला दोषी गढ़शंकर पुलिस द्वारा गिरफ्तारपूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूलाग ढ़शंकर :ग ढ़शंकर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस द्वारा...
article-image
पंजाब

आवारा कुत्तों का आतंक और कुत्ता प्रेमियों की ज़िद से बच्चों का घर से निकलना हुआ मुश्किल।

होशियारपुर/दसूहा/दलजीत अजनोहा : दसूहा के कृष्णा कॉलोनी में आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा लोगों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। खासकर छोटे बच्चों को स्कूल या खेलने के लिए बाहर...
article-image
पंजाब

करीब ढाई करोड़ की लागत से जिले के 41 सरकारी स्कूलों में बनाई जाएगी अत्याधुनिक स्टैम लैब्स ,सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही से की इनोवेशन स्टैम लैब्स की शुरुआत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने की

होशियारपुर, 28 फरवरी: जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान व गणित जैसे विषयों को आसान, दिलचस्प बनाने के साथ-साथ उनकी वैज्ञानिक सोच को प्रफुल्लित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की...
Translate »
error: Content is protected !!