15 न्शीले टीके, 28 ग्राम नशीला पदार्थ व 5750 ड्रग मनी ऑल्टो कार चालक से बरामद

by
गढ़शंकर, 11 दिसंबर  : माहिलपुर पुलिस ने ऑल्टो कार चालक से 15 न्शीले टीके, 28 ग्राम नशीला पदार्थ व 5750 ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबधी एस एच ओ बलविंदर सिंह जोड़ा ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि एस एच पी होशियारपुर सुरिंदर लांबा दारा नशा तस्करों को काबू करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब ए एस आई हरभजन सिंह चौकी इंचार्ज कोटफातुही पुलिस पार्टी के साथ मेन रोड माहिलपुर से बहराम नजदीक झंजा मोड़ पर थे तो उन्होंने सफेद रंग की ऑल्टो कार नंबर पीबी 07 ए डी 2318 को संदेह होने पर रोक कर तलाशी ली गई तो कार चालक गुरप्रीत सिंह मोनो पुत्र बलविंदर सिंह निवासी कोटला थाना माहिलपुर से 15 नशीले इंजेक्शन, 28 ग्राम नशीला पदार्थ और 5750 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध 22_61_85 एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विभन्न थानों में नशे के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह नशा किन लोगों से खरीद करता था और आगे किन लोगों को बिक्री करता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व डीएसपी से तीन कनाल 17 मरले जमीन का सौदा कर 25 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी

मोहाली। पंजाब पुलिस से पूर्व डीएसपी से तीन कनाल 17 मरले जमीन का सौदा कर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व डीएसपी से इस जमीन का सौदा किया, जबकि...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस, माईनिंग विभाग व माईनिंग माफिया की मिलीभुगत के साथ धड्ल्ले से गढ़शंकर व माहिलपुर में चल रही अवैध माईनिंग . निमषा मेहता

गढ़शंकर मे जल्द अवैध माईनिंग के खिलाफ किया जाएगा धरना प्रर्दशन मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अवैध माईनिंग के झूठे आरोप लगाए जा रहे : मनवीर सिंह गढ़शंकर : विधानसभा...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को उनके घर जाकर जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

 होशियारपुर, 25 जनवरी:  डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल के निर्देशों पर आज जिले के समूह बी.डी.पी. ओज ने अपने ब्लॉक से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!