15 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएँ सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक

by

एएम नाथ। चंबा : जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वे 15 फरवरी तक यह प्रक्रिया अवश्य पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी पेंशन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी सत्यापन करवाना अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित जाकर ई-केवाईसी सत्यापन करवा सकते हैं। विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों का ई-केवाईसी सत्यापन अभियान जुलाई 2025 में जिला कल्याण अधिकारी के निर्देशन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आरंभ किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत सत्यापन की अंतिम तिथि पूर्व में 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई थी।
उन्होंने स्पष्ट किया यदि 15 फरवरी से पूर्व कोई लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं करवाता है, तो उसे संबंधित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए अपात्र मानते हुए उसकी पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।
राज बहादुर ने बताया कि जिन पेंशन लाभार्थियों का आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है या अद्यतन करवाने की आवश्यकता है, वे संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ई-केवाईसी से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए लाभार्थी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक अथवा संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों की कुल संख्या 57,706 है। इनमें से 31 जनवरी तक 47,064 लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है, जबकि 10,642 लाभार्थियों का सत्यापन अभी शेष है। विभाग ने सभी पात्र लाभार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रह सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं के बारे में आतिशी की टिप्पणी से जुड़ा वीडियो मूल था, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सिख गुरुओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आतिशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित वीडियो की सत्यता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस की कार्यप्रणाली पर लग रहे आरोप दुर्भाग्यपूर्ण, संज्ञान ले मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

इस हफ़्ते जिस तरह के आरोप पुलिस पर लगे हैं, वह पुलिस की साख के लिए ठीक नहीं दिल्ली को पानी देने के मुद्दे पर हिमाचल सरकार के यू टर्न पर बोले जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीआई(एम) का जथा मार्च अभियान नाहन से शुरू : जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

एएम नाथ । नाहन, 09 मार्च । सीपीआई-एम हिमाचल प्रदेश की राज्य कमेटी द्वारा जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा जथा मार्च अभियान रविवार को जिला सिरमौर के नाहन से शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के बयान ने बढ़ाई भाजपा की चिंता : भाजपा प्रदेश की राजनीती में बुरी तरह मात खाती दिखाई दे रही, भाजपा की हर चाल पड़ रही उलटी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुक्रवार को दिए बयान के बाद प्रदेश की राजनीती में गर्माहट आ गई है. इसके साथ ही आने वाले वक्त में भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!