15 वर्षीय  लड़की की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नारी निकेतन भेजा : बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी के हस्तक्षेप से रुका बाल विवाह 

by
होशियारपुर, 4 नवंबर: होशियारपुर-1 की बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी-कम-बाल विवाह रोकथाम अधिकारी रविंदर कौर ने बताया कि 30 अक्टूबर 2024 को एक बाल विवाह का मामला उनके संज्ञान में आया।  इस मामले में 15 वर्षीय लड़की का जबरन विवाह कराने का प्रयास किया जा रहा था। इस बात की सूचना लड़की के स्कूल की हैड टीचर की ओर से उन्हें दी गई।
सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए बच्ची को स्कूल से सुरक्षित घर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने लड़की के घर जाकर उसके माता-पिता की काउंसलिंग की और उन्हें समझाया कि 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह बाल विवाह अधिनियम के अंतर्गत अवैध है और इसके उल्लंघन पर सजा का प्रावधान भी है।
बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी-कम-बाल विवाह रोकथाम अधिकारी ने बताया कि मगर लड़की के माता-पिता परंपरागत मान्यताओं में बंधे हुए प्रतीत हुए। बच्ची की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मामले को बाल कल्याण कमेटी होशियारपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कमेटी द्वारा माता-पिता से बयान लेकर उनकी जांच-पड़ताल की गई। इसके उपरांत, बाल कल्याण कमेटी ने बच्ची को नारी निकेतन, जालंधर में भेजने का निर्णय लिया।
 लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के पश्चात, पुलिस टीम की देखरेख में उसे उसी दिन नारी निकेतन जालंधर भेज दिया गया। वर्तमान में बच्ची नारी निकेतन में सुरक्षित, खुश और स्थिर महसूस कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15000 मणिमहेश तीर्थयात्री भरमौर से घर वापसी के लिए रवाना : डॉ जनक राज

विधायक जनक राज ने फंसे हुए तीर्थयात्रियों से संपर्क किया, स्थानीय लोगों को मदद का श्रेय दिया एएम नाथ। चम्बा  : भूस्खलन, बादल फटने और सड़कों के बह जाने से मणिमहेश यात्रा अस्त-व्यस्त हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब

दिल्ली विधानसभा के नोटिस का पंजाब पुलिस ने दिया जवाब, फर्जी है आतिशी का वीडियो

पुर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी मामले में पंजाब पुलिस ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब दिया है. पंजाब पुलिस ने आतिशी से जुड़े वीडियो को फर्जी बताया है. साथ ही नोटिस...
article-image
पंजाब

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने पौधारोपण करके मनाई अटल जयंती :भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने दुनिया में भारत का लोहा मनायाः डा. घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया गया। इस अवसर...
पंजाब

पशुपालन विभाग ने गढ़शंकर गौशाला को पच्चीस हजार रुपये की दवाएं उपलब्ध कराई

 गढ़शंकर  :श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर में गौसेवा मिशन द्वारा बीमार पशुओं के परीक्षण के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप में पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ हरजीत सिंह विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!