15 साल की उम्र में 35 रुपये के लिए कर दी थी हत्या…57 साल से था राजस्थान से फरार : दिल्ली में बन गया था वन क्लास कॉन्ट्रैक्टर

by

जघन्य अपराध के बाद अपराधी अपना स्थान और राज्य छोड़कर फरार हो जाते हैं. सालों तक वह दूर रहकर सोचते हैं कि वह कानून की नजर से बच गए हैं. लेकिन कहा जाता है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं।  ऐसा ही मामला सामने आया है जो इस कहावत को सच साबित करती है. दरअसल एक हत्या का आरोपी पिछले 57 साल से फरार था. उसके मिलने की उम्मीद भी नहीं की जा रही थी. लेकिन राजस्थान पुलिस ने हत्या के आरोपी को 57 साल बाद ढूंढ़ निकाला है. जबकि हत्या का आरोपी मजे से दिल्ली में अपनी अलग दुनिया में ऐशो आराम से जिंदगी काट रहा था।

साल 1967 से था फरार  :   राजस्थान के कोटा के सुकेत में 57 साल पहले हुए हत्या के मामले में आरोपी प्रभु लाल की गिरफ्तारी अब हुई है. यह हत्या साल 1967 में हुई थी जिसके बाद प्रभु लाल फरार चल रहा था. जिस वक्त उसने हत्या की थी उस वक्त उसकी उम्र 15 साल थी. लेकिन अब बुढ़ापे में करीब 72 साल की उम्र में उसकी गिरफ्तारी हुई है. कोटा ग्रामीण की सुकेत थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रभु लाल पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था।

हुलिया बदलकर बन गया वन क्लास कॉन्ट्रैक्टर :   प्रभु लाल ने पुलिस को चकमा देने के पहले राजस्थान छोड़ा और अपना नाम पता और हुलिया बदलकर दिल्ली पहुंच गया. वह दिल्ली के मंगोलपुरी में था. वहीं 57 साल से वह न तो अपने गांव वापस लौटा था और न ही अपने किसी रिश्तेदार से संपर्क किया था. फरार आरोपियों की तलाश के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत मुखबिर से आरोपी प्रभु लाल के बारे में पुलिस को इनपुट मिला और आरोपी को दिल्ली के मंगोलपुरी से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली के मंगोलपुरी में ऐशो आराम से अपने परिवार के साथ अपना गुजर बसर कर रहा था. दिल्ली में प्रभु लाल मकान बनाने की ठेकेदारी कर रहा था और वह दिल्ली में वन क्लास कॉन्ट्रेक्टर बन गया था।

35 रुपये के लिए कर दी थी हत्या :   सुकेत थाने के थाना अधिकारी छोटू लाल के मुताबिक आरोपी प्रभु लाल ने सन 1967 में महज 35 रुपये की लेनदेन के लिए भवाना दर्जी की हत्या कर दी थी. प्रभु लाल ने भवाना दर्जी को 35 रुपये में साइकिल बेची थी. वहीं कुछ दिनों बाद प्रभु लाल ने 35 रुपये देकर भवाना दर्जी से साइकिल वापस मांगी तो इस दौरान दोनों के बीच कहा सुनी हो गई. इसके बाद प्रभु लाल ने पत्थर से हमला कर भवाना दर्जी की हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद वह वहां से फरार हो गया और आज तक उसकी तलाश की जा रही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तरनतारन के पहुविंड गोलीकांड में नया मोड़….. दोनों मृतक भी एफआईआर में नामजद, जमीन विवाद में दो लोगों की हुई थी मौत

प्रदर्शन से पहले पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस तरनतारन। डेढ़ किल्ला जमीन को लेकर गांव पहुविंड में 15 अगस्त को हुई गोलीबारी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। गोलीकांड में मारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर और आयुष्मान भारत से बाहर हुए 21 आयुर्वेदिक अस्पताल

हिमकेयर और आयुष्मान भारत से बाहर हुए 21 आयुर्वेदिक अस्पता 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों पर गिरी गाज, हिमकेयर-आयुष्मान के तहत नहीं मिलेगा मुफ्त उपचार नई ऑनलाइन व्यवस्था के चलते आयुर्वेदिक अस्पताल योजनाओं से बाहर, कर्मचारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नंगल गोलीकांड में बड़ी कामयाबी: फरार दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज एएम नाथ। नालागढ़ ; नालागढ़ क्षेत्र के नंगल में 17 फरवरी को हुई मारपीट और गोलीबारी की सनसनीखेज घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई की फाइल : एडीजीपी ने नए सिरे से जो फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी

चंडीगढ़ : पंजाब 26 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहा किए जाने संबंधी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जेल विभाग को तकनीकी कारणों से लौटाने के बाद अब...
Translate »
error: Content is protected !!