हिमाचली स्टार कलाकार अनुज शर्मा और वॉयस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल भी बांधेंगे समां : मुकेश अग्निहोत्री करेंगे एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन

by

हमीरपुर 04 नवंबर। नादौन में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो जाएगी। उपमुख्यमंत्री (जलशक्ति, परिवहन, सहकारिता, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग) मुकेश अग्निहोत्री दोपहर बाद 2 बजे नादौन के रामलीला ग्राउंड में चैंपियनशिप का समापन करेंगे और विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुबह शिमला से प्रस्थान करेंगे और दोपहर को नादौन पहुंचेंगे।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार एवं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा, वॉयस ऑफ पंजाब के विजेता गौरव कौंडल और अन्य कलाकार लोगों का भरपूर मनोरंजन करंेगे। उन्होंने समस्त नादौनवासियों से रविवार दोपहर बाद समापन समारोह में भाग लेने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 वें राष्ट्रमण्डल सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। नई दिल्ली/शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 10वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र में भाग लेने वायु मार्ग द्वारा नई दिल्ली पहुँचे हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 30 स्कूल ऐसे, जहां एक भी बच्चा 10वीं कक्षा में पास नहीं हुआ : 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले 116 स्कूलों के 250 शिक्षकों को नोटिस

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी के चलते शिक्षा विभाग ने 25 प्रतिशत से कम परिणाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन के विद्यार्थियों और पीएचडी शोधार्थियों से सीएम सुक्खू ने किया संवाद ,…. बोले- युवाओं की प्रतिभा से मिलेगी विकास को नई दिशा

‘ओक ओवर’ में विद्यार्थियों से शिक्षा, भविष्य और नादौन के विकास पर हुई चर्चा, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 करोड़ की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी के आरोपी का शादी में भी ‘खेल’!…. पत्नी के 22 नहीं, 18 कैरेट के गहने बनवाए

होटल का 6 लाख का चेक बंद खाते का निकला; गारंटर का चेक भी बाउंस, गहने बेचकर होटल ने चुकाए टेंट-फूल वाले के पैसे एएम नाथ। मंडी। पद्धर उपमंडल की कई पंचायतों के सैकड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!