15 दिनों में दूर होगी दरगील में पेयजल समस्या ,पालमपुर की पंचायतों तथा निगम में लगेंगी 500 सोलर लाइट्स : आशीष बुटेल

by

पालमपुर, 14 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत बंड बिहार के दरगील में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना में साढ़े 4 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
सीपीएस ने कहा कि सामुदायिक भवन के बनने से लोगों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिये लाभदायिक होगा। उन्होंने इस भवन के जमीन दान देने वाले लोगों का भी आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र की 36 पंचायतों और नगर निगम के 15 वार्डों को आने वाले समय में 500 सोलर लाइट्स उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर सभी कार्य पूर्ण किये जायेंगे, ताकि लोगों को सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से मिलजुलकर पालमपुर को विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिये कार्य करेंगे।
*अनुराधा स्कूल के बच्चों ने आपदा राहत में दिये 70 हजार*
इससे पहले अनुराधा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 70 हजार रुपये का सहयोग चैक सीपीएस आशीष बुटेल को भेंट किया। आशीष बुटेल ने विद्यार्थियों द्वारा आपदा के लिये सहयोग देने किया छात्रों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में इन नन्हें मददगारों का सहयोग बहुत सी ज़िंदगियाँ संवारने में एहम भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा पालमपुर ने भी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 31 हजार रुपये का चैक भेंट किया।
सीपीएस ने कहा कि दरगील गांव के लिये पेयजल समस्या को 15 दिनों में दूर कर नईं पाइपें डालने के आदेश दिये। उन्होंने मौसम ठीक होने पर दोनों सड़कों को ठीक करने के आदेश विभाग को दिये। उन्होंने कहा कि बंड बिहार की दोनों सड़कों को जोड़ने के लिये 15 लाख रुपये से पुली बनाकर जोड़ दिया जायेगा। उन्होंने सामुदायिक भवन दरगील के प्रथम तल पर महिला मंडल भवन के लिये 2 लाख तथा भद्रघाट के वार्ड 2 के लिये 2 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत की सभी मांगो को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वाशन दिया।
*यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, निगम पार्षद शशि राणा, दिलबाग सिंह और राज कुमार ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान अजेश अवस्थी, उपप्रधान राज कुमार, मोहिंदर सिंह, अमरनाथ सेठी, लक्ष्मी देवी, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अनिल वर्मा, बीडीओ सिकंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत 6, 7 व 8 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कल सायं यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्लैट के अंदर मृत पड़ा था बिजली बोर्ड का रिटायर इंजीनियर

शिमला :   शिमला में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त एक अधिकारी का शव बरामद हुआ है। अधिकारी का शव न्यू शिमला के फ्लैट से बरामद हुआ है। यह अधिकारी बिजली बोर्ड से अधिशासी अभियंता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ के शुभारंभ अवसर पर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने की अपील – नशे के खात्मे के लिए सभी करें सहयोग: एसपी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 15 ।  अक्तूबर : जिला में नशीले पदार्थों के सेवन और इनकी तस्करी को रोकने तथा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान शुरू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने 1100 भारतीयों को पिछले 12 महीनों में किया डिपोर्ट

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव Royce Bernstein Murray ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने पिछले 12 महीनों में अवैध रूप...
Translate »
error: Content is protected !!