15 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार : पहले भी आरोपी के खिलाफ दर्ज हो चुके 5 एक्साइज एक्ट के और एक एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज

by
गढ़शंकर, 27 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने बताया कि सुरिंद्र लांबा एसएसपी होशियारपुर दुआरा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी उन्होंने गांव पाहलेवाल की तरफ से पैदल आ रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम युवराज गंभीर उर्फ ​​विक्की पुत्र योगराज गंभीर, निवासी वार्ड नंबर 11, दीप कॉलोनी, गढ़शंकर थाना, गढ़शंकर जिला होशियारपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पहने हुए जैकेट की दाहिनी जेब से 15 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी ये टीके किससे खरीदता है और आगे किसे बेचता है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी पुलिस थानों में मामले दर्ज है।
    एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यकित के खिलाफ़ पहले भी एक्साइज एक्ट तहत गढ़शंकर पुलिस थाने में 16 जनवरी, 2018, 3 फरवरी,2018, 18 जून 2018, 2 दिसम्बर 2018 को तथा 23 जून को थाना काठगढ़, जिला एसबीसी नगर में मामले दर्ज हो किये गए थे। इसके इलावा 1 जनवरी,2023 को गढ़शंकर थाने में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UPSC क्रैक कर बन गया ऑफिसर : इंस्पेक्टर ने किया अपमानित, तो कांस्टेबल ने दिया इस्तीफा

भारत में हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं. इसके लिए उम्मीदवार महंगी-महंगी कोचिंग का भी सहारा लेते हैं. वहीं, कुछ उम्मीदवार ऐसे भी होते हैं, जो बिना किसी...
article-image
पंजाब

मानव अधिकार दिवस पर 10 को करवाया जाएगा सैमीनार : सार्वजनिक जत्थेबंदियों द्वारा

गढ़शंकर। डैमोक्रेटिक टीचर फ्रंट, तर्कशील सोसायटी व किरती किसान यूनियन की ओर से 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस पर देश स्तर पर किए जा रहे समागम की लड़ी के तहत गढ़शंकर में सैमीनार...
article-image
पंजाब

कोरोना नियमों की अवहेलना करते हूए गढ़शंकर के सिंबली गांव में खुला सरकारी स्कूल टीचर पढ़ा रहे बच्चों को

 गढ़शंकर – एक तरफ सरकार तेजी से फैल रहे कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए मिनी लॉक डाउन का आदेश पारित कर रही है जिसके चलते अस्पताल, दवा, फल व सब्जियों की...
article-image
पंजाब

गिद्दा, भंगडा डाल कर विद्यार्थियों ने दर्शकों को नाचने को किया मजबूर : दोआबा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया।

माहिलपुर – दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल, चैयरपर्सन हरप्रीत कौर व डायरेक्टर गुरिंदर सिंह बैंस की अगुवाई में वार्षिक उत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने...
Translate »
error: Content is protected !!