ट्रैक्टर मार्च : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

by
गढ़शंकर 27 जनवरी :  संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों की मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च के आह्वान के संबंध में कुल हिंद किसान सभा, कीर्ति किसान सभा, शेरे पंजाब दोआबा किसान यूनियन और जम्हूरी किसान सभा के नेतृत्व में  समुंद्रा से सैला खुर्द तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर किसान नेता दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह बज्जल, हरमेश ढेसी, ​​जसवंत सिंह भठल, बलवंत राम आदि नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को सभी फसलों पर एमएसपी लागू करना चाहिए और किसानों व मजदूरों पर चढ़े कर्ज को खत्म करना चाहिए। इसके अलावा फसल बीमा योजना लागू करने और लखीमपुर खीरी के आरोपियों को सजा देने समेत अन्य मांगों को लेकर आज का ट्रैक्टर मार्च आयोजित किया गया है।इस मौके पर किसान नेता हरजिंदर सिंह, शमशेर सिंह, सतनाम सिंह, बहादुर सिंह, मक्खन सिंह, तीर्थ सिंह, संदीप सिंह मिंटू, परमजीत सिंह रूड़की खास, अमरीक सिंह, करतार सिंह, हरभजन सिंह, सज्जन सिंह धमाई, भूपिंदर सिंह, दमन जोत सिंह सरपंच, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चड्ढा की नियुक्ति का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा

चंडीगढ़ 12 जुलाई : पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की नियुक्ति का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। एडवोकेट जगमोहन भट्टी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में पटीशन दायर की है। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्टोरल बॉन्ड्स मुद्दे से ध्यान भटकाने की घृणित साजिश है केजरीवाल को एक के बाद एक सम्मन भेजना : गोपाल राय

नई दिल्ली  :  दिल्‍ली के कथि‍त शराब नीति घोटाले में ईडी मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक समन भेज रही है जबकि केजरीवाल की कोर्ट में रुख करने के बाद जमानत भी...
article-image
पंजाब , समाचार

पराली की गाठों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को लगी भीषण आग,  चालक व सहचालक दोनों सगे भाई  बुरी तरह झुलसे, पीजीआई रेफर

ट्रैक्टर-ट्राली को लगी आग के चपेट में आने से कार और बाईक काफी जल गए गढ़शंकर:  गढ़शंकर शहर में  बंगा रोड से नवांशहर रोड़ को जोड़ती सड़क पर पराली की गाठों से भरी ट्रेक्टर...
पंजाब

पिता ने अपनी नाबालिग 17 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म

नंगल।:निकटबर्ती ग्रमीण क्षेत्र में घटी घटना ने इंसानियत व रिश्तों को शर्मशार कर दिया। जिसमे पिता ने अपनी नबालिग 17 वर्षीय बेटी के साथ गत तीन वर्ष से दुष्कर्म कर हैवानियत की सभी हदे...
Translate »
error: Content is protected !!