15 अगस्त से पूर्व जिला के सभी उपभोक्ता उचित मूल्यों की दुकानों पर अपना ईकेवाईसी करवाना करें सुनिश्चित – राघव शर्मा

by
ऊना, 21 जुलाई – जिला ऊना में कुल 1,51,421 राशन धारक हैं तथा कुल 5,98,685 उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों पर बायोमैट्रिक प्रणाली के माध्यम से सरकार द्वारा सस्ती दरों पर हर माह राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में ईकेवाईसी के अतंर्गत राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रथम चरण में जिला के कुल 5,98,685 उपभोक्ताओं में से 3,37,091 उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा चुका है तथा 2,61,560 उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी अभी शेष है।
उपायुक्त राघव शर्मा ने 15 अगस्त से पूर्व राशन कार्ड में दर्ज सभी उपभोक्ताओं से अपनी-अपनी ईकेवाईसी संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में करवाना का आहवान किया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को आधार कार्ड सहित नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर अपनी ईकेवाईसी बायोमैट्रिक माध्यम से करवानी अनिवार्य है। जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोज़गार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर है वह प्रदेश में अपने नज़दीकी स्थान पर स्थित उचित मूल्य की दुकान पर या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ईकेवाईसी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी अधिकतम प्रयास करने के उपरात भी नहीं हो रही है (जैसे छोटे बच्चे/बुजुर्ग) उनसे/उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वह नज़दीकी आधार कार्ड केन्द्र में अपनी बायोमैट्रिक अपडेट करवाएं ताकि जिला के समस्त उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा सके। उन्होंने बताया कि ईकेवाईसी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान/संबंधित खंड निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले या जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226016 अथवा 1967 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ काली के पूजन के साथ विधिवत रूप से आरम्भ होगा राज्य स्तरीय सायर मेला – संजय अवस्थी

एएम नाथ।  अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि धार्मिक आस्था के मध्य जन-जन का मिलन ही मेला है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचक नामावली सत्यापन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 8 अगस्त – जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम 21 जुलाई शुरू किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सराहनीयb : कबाड़ और लावारिस वाहनों को हटाने की भी उठी मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 25 जून। सेक्टर-17 स्थित डीसी कार्यालय, स्टेट लाइब्रेरी, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय और तहसील कार्यालय के सामने अवैध पार्किंग के खिलाफ आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान आम जनता के...
हिमाचल प्रदेश

विधवा के साथ दुष्कर्म कर, वीडियो बनाने के आरोप में केस दर्ज

ऊना : महिला थाना ऊना के तहत उपमंडल अंब की एक विधवा ने उसके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया है। इस संबंध में महिला पुलिस थाना में...
Translate »
error: Content is protected !!