15 इंजेक्शन व 500 नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 1 फरवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 15 नशे के इंजेक्शन व 5 सौ नशे की गोलियां बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के निर्देश व डीएसपी गढ़शंकर सतीश कुमार की अगुवाई में नशा तस्करों के खिलाफ शुरू किये गए अभियान को उस वक्त सफलता हासिल हुई जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने बीनेवाल-सिंघा रोड पर शंकर दास पुत्र बलजीत राम वासी बीनेवाल से 15 नशे के इंजेक्शन व मनप्रीत पुत्र सतनाम निवासी बीनेवाल से 500 नशे की गोलियां बरामद की गई। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना गढ़शंकर में एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिलाओं के छाती के कैंसर की जांच के लिए सीएचसी बीनेवाल में लगे कैंप में पहले दिन 50 महिलाओं की गई जांच

गढ़शंकर : कमयुनिटी स्वास्थय केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल में सिवल सर्जन होशियारपुर डा. बलविंदर कुमार के निर्देशों पर पीएचसी पोसी के एसएमओ डा. रघवीर सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय कैंसर सक्रीनिंग कैंप में पहले...
article-image
पंजाब

Not Drugs, We Need a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 21 : The time has come to wipe tears from every mother’s eyes. Now, the battle against drugs will be decisive.” These emotional words were spoken by Dr. Raj Kumar...
article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी ने बीत इलाके के लोगों की मांगें व समस्याएं डिप्टी स्पीकर रोड़ी के समक्ष रखी

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : बीत भलाई कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी के साथ उनके निवास स्थान पर बैठक की। प्रेस सचिव रामजी दास चौहान ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!