15 दिसंबर तक विभाग की मेल आईडी पर एंटर करें शूट की गई फोटो और वीडियोग्राफी : जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा

by
एएम नाथ। चम्बा :   जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा अचंभा थीम के विषय चंबा के परिदृश्य, चंबा की जीवन शैली पर आधारित फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी व रील को शूट कर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र में रुचि रखते वाले प्रतिभागीयों के लिये जिला पर्यटन विकास निगम की ओर से 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और रील को शूट करने की ऑनलाइन प्रतियोगिता को आरंभ किया है। राजीव मिश्रा ने बताया कि जिलाभर के प्रतिभागियों के द्वारा विभाग की मेल पर वीडियो और फोटोग्राफी शूट कर लगातार अपडेट की जा रही है। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी भी अपनी वीडियो और फोटोग्राफी शूट कर जिला पर्यटन विकास की मेल आईडी chamba.achambhaphotocontest@gmail.com पर अपलोड करें।
उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने वाले प्रतिभागी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला पर्यटन विकास के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वाइल्ड फ्लावर होटल पर होगा हिमाचल सरकार का अधिकार :हाईकोर्ट ने ओबेरॉय ग्रुप की रिव्यू पिटीशन की खारिज, 2 महीने में देना होगा कब्जा

एएम नाथ। शिमला: शिमला स्थित फाइव स्टार होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल राज्य सरकार को लंबी अदालती लड़ाई के बाद मिलने जा रहा है। ओबेरॉय ग्रुप के पास छराबड़ा में बने इस होटल का कब्जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यदि ऋण लेने वाले की मृत्यु हो जाती है तो बैंक ऋण किससे वसूलेगा, पैसा किसे देना होगा? नियम जानें

आजकल जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। आमतौर पर लोग घर या कार खरीदने के लिए बैंकों से ऋण लेते हैं। देश के सभी बैंक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने प्रणाम इंडिया फाउंडेशन के जॉब शैडोइंग कार्यक्रम के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 16 जून। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज प्रणाम इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय जॉब शैडोइंग प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले बच्चों और युवाओं को सम्मानित किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी में विंटर फेस्टिवल-2025 के सफल आयोजन को लेकर कि चर्चा :25 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगा फेस्टिवल

एएम नाथ। चम्बा : डलहौज़ी में विंटर फेस्टिवल-2025 के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। फेस्टिवल 25 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने...
Translate »
error: Content is protected !!