15 मार्च से पीएचसी व एचएससी में लगना शुरू होंगे कोविड वैक्सीनः डीसी

by
वैक्सीन लगवाने के लिए अपना मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड साथ लाएं
ऊना  – कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण अभियान 15 मार्च से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर लगना आरंभ हो जाएंगे। यह जानकारी आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कोविड वैक्सीनेशन अभियान पर बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
डीसी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल के साथ-साथ जिला ऊना के सभी सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण पहले से जारी है तथा अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा स्वास्थ्य उप केंद्र पर भी टीके लगाने की सुविधा मिलेगी। इस प्रकार जिला में कुल 138 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कोविड का टीका लगवाने के लिए कोविन वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार के दिन टीके लगेंगे, जिसके लिए सोमवार को केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। जबकि स्वास्थ्य उप केंद्र पर गुरुवार को वैक्सीनेशन होगी तथा पंजीकरण बुधवार को होगा। पंजीकरण के कार्य में बीडीओ को मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। टीकाकरण के दिन लाभार्थी को अपना मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
राघव शर्मा ने कहा कि बचे हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स भी कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्र पर आ सकते हैं तथा इसके लिए पंजीकरण करना आवश्यक नहीं है। उन्हें अपना विभागीय पहचान पत्र साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर अब 200 लाभार्थियों को टीका दिया जा सकता है तथा स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी कर ली है।
28 दिन बाद दूसरी डोज लेना सुनिश्चित करें
जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि लाभार्थी को 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि वैबसाइट में तकनीकी दिक्कत की वजह से सभी लाभार्थियों तक एसएमएस नहीं पहुंच पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग फोन पर लाभार्थियों को सूचना दे रहा है, लेकिन वह स्वयं भी इस बात को सुनिश्चित करें कि दूसरी डोज़ के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचें।
उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों को प्रेरित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के विभिन्न रोगों के ग्रस्त व्यक्तियों को टीकाकरण केंद्र पर पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है तथा ऐसे में वह लाभार्थियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश
राघव शर्मा ने बैठक में कहा कि कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है, इसलिए टेस्टिंग भी बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सख्ती के साथ टेस्टिंग होनी चाहिए, ताकि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि टीकाकरण का अर्थ यह नहीं है कि अब एहतियात की आवश्यकता नहीं है। दवाई के साथ-साथ हमें मास्क पहनाना व हाथों की सफाई सुनिश्चित करनी होगी, ताकि वायरस से बचा जा सके।
बैठक में सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा, डॉ. निखिल, सभी एसडीएम, सभी बीएमओ तथा बीडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन होगा

ऊना : विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों और कृषि विशेषज्ञयों के बीच की दूरी को कम करने की है आवश्यकता- राजेश धमार्णी

एएम नाथ। बिलासपुर 17 अगस्त – कृषि क्षेत्र में समय समय पर आने वाली नई तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए घुमारवीं विधान सभा क्षेत्र के भराड़ी में किसान मेंले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरा परिवार बेहोश : कांगड़ा में नौकर ने लूट के इरादे से खाने में मिलाया जहर : आरोपी फरार

एएम नाथ।कांगड़ा। नगरोटा बगवां में एक परिवार को लूटने के इरादे से खाने में नशीला पदार्थ मिलाने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले का कोई रिकॉर्ड न होने के कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल ने बाँधा समां, कुल्लू व लाहौल नाटी ने दर्शकों का जीता दिल

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कांगड़ा वैली कार्निवाल की तीसरी संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। धर्मशाला, 26 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तीसरे दिन आयोजित सूफ़ी...
Translate »
error: Content is protected !!