15 लाख से रेनोवेट हुआ रेडक्रॉस भवन, डीसी डॉ. निपुण जिंदल करेंगे उद्घाटन

by

धर्मशाला, 31 अगस्त। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा के पुराने भवन को रेनोवेट करके पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल 1 सितम्बर, 2023 (शुक्रवार) को इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किये जायेंगें तथा सोसायटी का लक्की ड्रा भी निकाला जायेगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला में रेडक्रॉस भवन का 15 लाख रूपये की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है।
उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस के माध्यम से जिले भर में अनेक सेवा कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुराने भवन की दयनीय हालत के कारण यहां कार्य करना कठिन हो रहा था। उन्होंने कहा कि इसके जीर्णोद्धार के लिए जिलाधीश कांगड़ा से निवेदन किया गया था तथा उन्होंने इसके लिए धन उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि भवन रेनोवेट होने से काम करने में सुविधा होगी, जिससे लोक हितेषी कार्यों को अधिक दक्षता से अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने 1 सितम्बर को दोपहर तीन बजे जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग श्रेणी से कनिष्ठ कार्यालय सहायक पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 10 व 11 अप्रैल को

एएम नाथ। शिमला : ग्रामीण विकास विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा 3 जनवरी, 2025 को दिव्यांग श्रेणी से कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के चार पद विज्ञापित किए गए थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलवायु परिवर्तन व विकास मॉडल को लेकर मानसून सत्र में व्यापक चर्चा को लेकर आशा व्यक्त :चंबा के विकास में महत्वपूर्ण होगी चंबा-चुवाड़ी सुरंग : कुलदीप सिंह पठानिया

जन समस्याओं के समाधान में प्राथमिकता रखें अधिकारी डलहौजी, 31 अगस्त : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग आकांक्षी ज़िला चंबा को विकासात्मक गतिविधियों के लिहाज से विकसित होने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीयर सीमित मात्रा में पीने से हेल्थ के लिए फायदेमंद : जानिए बीयर के फायदे और बीयर होती कइने प्रकार की …

 दुनियाभर में बीयर पीने का ट्रेंड पश्चिमी देशों से शुरू हुआ है। जो धीरे-धीरे दुनियाभर में फैल गया है। हालांकि बीयर में अल्कोहल की मात्रा  कम पाई जाती है। वहीं इसे सीमित मात्रा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 लाख की धनराशि पांगी उपमंडल के विभिन्न पंचायतों के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि में व्यय होगी -सांसद प्रतिभा सिंह

पांगी, 22 नवंबर : सांसद, लोकसभा क्षेत्र मंडी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नें जनजातीय क्षेत्र पांगी उप मंडल में 7 विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए सांसद निधि से 13 लाख रुपए की...
Translate »
error: Content is protected !!