15 हजार रुपए के लिए हत्या – हिमाचल के टैक्सी चालक की हत्या कर शव को नहर में फेंकां : पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

by

एएम नाथ। बिलासपुर /कीरतपुर/ शिमला : शिमला से अगवा किए गए टैक्सी चालक हरिकृष्ण की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पंजाब के दो युवकों ने मात्र 15 हजार रुपए के लिए टैक्सी चालक की हत्या कर पंजाब के कीरतपुर में शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला और मुल्लांपुर से दोनों आरोपियों जसकरन जोत (20) और गुरमीत सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया है। हिमाचल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को कीरतपुर साहिब से सटी एसवाईएल नहर की पटरी से हिमाचल पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात से संबंधित साक्ष्य बरामद किए हैं।

इसी बीच पंजाब के कीरतपुर में हिमाचल के एक टैक्सी चालक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। हिमाचल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को कीरतपुर साहिब से सटी एसवाईएल नहर की पटरी से हिमाचल पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात से संबंधित साक्ष्य बरामद किए हैं।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सोलन के रामशहर निवासी टैक्सी चालक हरि कृष्ण के लापता होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की गई तो पता चला कि कीरतपुर के पास उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है। जांच के दौरान लुधियाना से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने टैक्सी चालक हरि कृष्ण की हत्या कर शव नहर में फेंका था। हालांकि अभी तक चालक का शव नहीं मिला है।

टैक्सी चालक हरि कृष्ण के बेटे देसराज ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हरि कृष्ण विक्ट्री टनल के पास टूर एंड ट्रैवल कंपनी में काम करते हैं। 24 जून को दो लोगों ने शिमला से मनाली के लिए उनकी टैक्सी बुक की। हरि कृष्ण 24 जून को आरोपियों को लेकर मनाली के लिए निकले, जहां से वे 25 जून को वापस आए और शाम को घर लौटने की बात कही थी। पिता हरि कृष्ण ने उसे आखिरी बार बताया था कि वह बरमाणा पहुंच गए हैं और सवारियों को छोड़कर गांव आ जाएंगे, लेकिन कुछ समय बाद पिता का फोन बंद हो गया।

बेटे ने खुद की पिता की तलाश :  देसराज ने बताया कि उन्होंने खुद पिता की तलाश में कई पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिनमें उसे अपने पिता की टैक्सी दिखी। उसके पिता की टैक्सी को कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा था। पिछली सीट पर एक व्यक्ति लेटा हुआ दिखा था। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पता चला कि टैक्सी बुक करने वाले युवकों ने ही हरि कृष्ण की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपियों के पास मिली टैक्सी, लगे थे खून के दाग :  जांच के बाद लुधियाना के गांव गुरम निवासी जसकरनजोत सिंह व गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से टैक्सी भी बरामद की गई, जिस पर खून के धब्बे लगे हुए थे। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने ही बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के समीप हरि कृष्ण की हत्या करके शव को कीरतपुर साहिब के समीप नहर में फेंक दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को टैक्सी में रखे कपड़े व अन्य पुख्ता सबूत बरामद कर लिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला घूमने पहुंचे 4 युवक- कुफरी में स्नो बूट बदलने को लेकर पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर चाकू से हमला,उठाकर थाने ले गई पुलिस

रोहित जसवाल । शिमला : नए साल पर हजारों लोग शिमला घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के रहने वाले चार युवक भी खुशी-खुशी शिमला के कुफरी घूमने पहुंचे हुए...
article-image
पंजाब

शिरोमणि कमेटी के कॉलेजों के तीसरे रोज़गार मेले में खालसा कॉलेज के 8 विद्यार्थियों का हुआ चयन

गढ़शंकर – शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के दिशा-निर्देश और सचिव शिक्षा इंजीनियर सुखमिंदर सिंह के मार्गदर्शन में गुरुद्वारा कलगीधर निवास, चंडीगढ़ में डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन बहादुरगढ़ (पटियाला) के...
article-image
पंजाब

गांव रामगढ़ झुंगियां में चार साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को समर्पित शहीदी समारोह किया आयोजित

गढ़शंकर, 29 दिसंबर :  गांव रामगढ़ झुंगियां में गांव की नौजवान सभा द्वारा चार साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को समर्पित शहीदी समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख सिख विचारक और ढाडी  मा....
article-image
हिमाचल प्रदेश

आसपास में खून बिखरा हुआ था : युवक का शव 10 फीट गहरी खाई में मिला, हत्या की आशंका

कांगड़ा। कांगड़ा के तरसूह में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान तरसूह के ही रहने वाले रमन कुमार (23) के रूप में हुई है। शव मृतक के घर के पास पड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!