151 एफसीए मामलों पर की गई विस्तृत चर्चा : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन

by
शिमला    : – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की 5वीं बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में जिला से संबंधित 151 एफसीए मामलों पर डिवीजन बार विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने बताया जिला में कुल मामलों में से 122 मामले यूजर एजेंसी, 22 मामले खंड स्तर एवं अन्य मामले सीसीएफ रामपुर के पास लंबित है।  उन्होंने यूजर एजेंसी एवं अन्य अधिकारियों को एफसीएस से संबंधित मामलों को निपटारा करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान हो सके।  उपायुक्त ने राजस्व एवं वन अधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें और सामाजिक कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने में सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि जिला में जो एफसीए मामले वापस किए जाने हैं, उन मामलों को भी जल्द से जल्द वापिस किए जाए।
बैठक में सहायक आयुक्त डॉ पूनम बंसल, वन विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से गुज्जर समाज कल्याण परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां गुज्जर समाज कल्याण परिषद जिला सिरमौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौली जागरां हत्याकांड में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता : 4 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 18 जून : चंडीगढ़ पुलिस ने मौली जागरां में हुए चर्चित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 पशुओं की डेयरी से कमा रहे प्रतिमाह 60 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा : डेयरी व्यवसाय ने बदली चुरूडू के विजय कुमार की किस्मत

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  ऊना, 20 नवम्बर। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब तबके तक पहुंचाना किसी भी सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर क्राइम का शिकार होने पर 1930 नंबर पर तुरंत करें सम्पर्क

एएम नथ। नाहन : डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला शुक्रवार को अपने सिरमौर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे, जहां पुलिस विभाग द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत...
Translate »
error: Content is protected !!