152 डॉक्टर छुट्टी पर गए , 18 मार्च तक नहीं आएंगे : मरीजों को परेशानी का सहमना करना पड़ेगा 

by

शिमला :  शिमला स्थित  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के दूसरे बैच के डॉक्टर शनिवार से छुट्टी पर चले गए हैं। इस बैच के 152 डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। यह डॉक्टर 18 मार्च तक छुट्टी पर रहेंगे। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में शिमला, सोलन, मंडी, किन्नौर और कुल्लू जिला के लोग बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंचते हैं। डाक्टरों के इतने बड़े स्तर पर छूती पर जाने से इलाज करवाने आने वाले मरीजों को परेशानी का सहमना करना पड़ेगा ।

18 मार्च के बाद छुट्टी पर नहीं जाएंगे डॉक्टर :   इससे पहले 155 डॉक्टर 37 दिनों की छुट्टी से अस्पताल लौट आए हैं। शुक्रवार को कॉमन डे होने के कारण सभी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद रहे, जबकि दूसरे बैच के डॉक्टर छुट्टी पर चले गए। जानकारी के अनुसार, बीते साल अस्पताल में दिसंबर महीने में एक-एक हफ्ते की छुट्टियां डॉक्टरों को मिल चुकी हैं।। इसके बाद उन्हें समर और विंटर वैकेशन दी जा रही हैं। आज से छुट्टी पर जाने वाला डॉक्टरों का अंतिम बैच है। 18 मार्च के बाद कोई भी डॉक्टर छुट्टी पर नहीं जाएगा।

दो अलग-अलग बैच में छुट्टी पर जाते हैं डॉक्टर :   इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की प्रिंसिपल डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि आज से डॉक्टरों के अगले बैच की छुट्टियां शुरु हो चुकी हैं। इससे पहले 8 फरवरी को पहले बैच के डॉक्टर छुट्टी से वापस लौट आए हैं । यह 37 दिनों की छुट्टियों पर गए थे। डॉक्टर को अलग-अलग शिफ्ट में छुट्टी पर भेजा जाता है। इस दौरान यह भी खास ध्यान रखा जाता है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों को इलाज की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने उपराज्यपाल से पूर्व जेल मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की जांच की मंजूरी मांगी

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व जेल मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने ठग सुकेश चंद्रशेखर समेत कई हाई प्रोफाइल कैदियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आनी में बारिश का कहर, चलती कार पर गिरे पत्थर-मलबा, दो घायल

नए बस स्टैंड में भी वाहन पर गिरा भारी पत्थर, हादसे में बाल-बाल बचे लोग प्रशासन ने जारी की सतर्कता की अपील एएम नाथ। आनी : लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार केवल कागजी घोषणाएं करने में व्यस्त, आपदा से घोर संकट में है जनता : जयराम ठाकुर

मंडी जेल रोड में हुई बादल फटने की घटना के बाद मौके का जायजा लेकर प्रदेश सरकार के राहत कार्यों को लेकर उठाए गंभीर सवाल बोले, राजनीति का नहीं जबाबदेही का समय एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां एचपीपीएस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी...
Translate »
error: Content is protected !!