16 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र से : उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाट

by

होशियारपुर, 17 मईः डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर से आज नामांकन पत्र वापिस लेने का अंतिम दिन था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार नामांकन पत्र वापिस लेने के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार की ओर से नामांकन वापिस नहीं लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर से कुल 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाट कर दिए। उन्होंने बताया कि 1 जून को जिले में लोक सभा चुनाव के लिए मतदान होगा सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक होगा व वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

       जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार अनीता सोम प्रकाश का चुनाव चिन्ह कमल का फूल, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल का चुनाव चिन्ह तकड़ी, इंडियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार यामिनी गोमर का चुनाव चिन्ह हाथ, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रंजीत कुमार का चुनाव चिन्ह हाथी व आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. राज कुमार का चुनाव चिन्ह झाड़ू है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नेशनल जस्टिस पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह को चुनाव चिन्ह ट्रक, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार जसवंत सिंह को चुनाव चिन्ह बाल्टी, बहुजन द्रविड़ पार्टी के उम्मीदवार जीवन सिंह तमिल को चुनाव चिन्ह गन्ना किसान, समाज भलाई मोर्चा के उम्मीदवार दविंदर कुमार सरोया को चुनाव चिन्ह टेलीविजन, ग्लोबल रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार भीमराव यशवंत अंबेडकर को चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर, बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार राजपाल नडाली को चुनाव चिन्ह मंजी, डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार राजेश को चुनाव चिन्ह कोट, आजाद उम्मीदवार सतपाल को चुनाव चिन्ह कैमरा, आजाद उम्मीदवार सोनू सिंह फगवाड़ा को चुनाव चिन्ह कोकोनैट फार्म, आजाद उम्मीदवार दविंदर सिंह को चुनाव चिन्ह हीरा व आजाद कुमार रोहित कुमार टिंकू को चुनाव चिन्ह सोफा अलाट किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी की खुशियां मातम में बदली – मौत का डांसः डेढ़ मिनट डांस करने के बाद स्टेज पर गिरी, फिर नहीं उठी

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में शादी कार्यक्रम में एक युवती डांस करते करते स्टेज पर ही गिर गई फिर नहीं उठ सकी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित...
article-image
पंजाब

DC Komal Mittal appealed for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha DC Komal Mittal Hoshiarpur said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible exercise their right...
Translate »
error: Content is protected !!