16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए बैठक : केंद्र सरकार ने दिल्ली मोर्चा के दौरान किसानों की मानी गई मांगों को अभी तक लागू नहीं किया – दर्शन सिंह मट्टू

by
गढ़शंकर, 12 फरवरी :  संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियन  तथा अन्य संगठनों द्वारा सार्वजनिक मांगों को लेकर 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए आज ट्रक ऑपरेटर यूनियन मे कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर बोलते हुए दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली मोर्चा के दौरान किसानों की मानी गई मांगों को अभी तक लागू नहीं किया है। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों, दुकानदारों, कच्चे कर्मचारियों, वाहन चालकों व विद्यार्थियों के हितों की लगातार अनदेखी कर कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए फैसले लिए जा रहे हैं। जिसके खिलाफ 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस मौके पर उन्होंने हिट एड रन कानून के बारे में बोलते हुए कहा कि देश में करीब एक करोड़ कमर्शियल वाहन हैं। जिससे कई करोड़ परिवार जीवन यापन कर रहे हैं। इसके अलावा सभी लोग मोटर वाहन चलाते हैं। लेकिन केंद्र सरकार का हिट ऐड रन एक्ट करोड़ों लोगों को ड्राइविंग छोड़ने पर मजबूर कर रहा है। इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों से भारत बंद को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर नरिंदर सिंह प्रधान, बाल कृष्ण, अमरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, सतवंत सिंह, सुरजीत सिंह, मलकीत सिंह, जगतार सिंह, करतार चंद आदि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीटीएफ की शिक्षा मंत्री की रिहायश के समक्ष इंसाफ रैली 29 मई को 

गढ़शंकर : शिक्षा विभाग द्वारा संघर्षरत अध्यापक हरेन्द्र सिंह पटियाला तथा मैडम नवलदीप शर्मा को रैगुलर अवार्ड जारी न करने एवं हरेन्द्र सिंह को मिल रही मामूली तनख्वाह को भी पिछले 13 महीने से...
article-image
पंजाब

 डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने गांव वासियों को कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग के लिए किया जागरुक

लोगों को स्वास्थ्य टीमों को ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की होशियारपुर, 21 मई: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले के सभी गांवों में कोविड टीकाकरण व टैस्टिंग को लेकर...
article-image
पंजाब

युद्ध और खेल दोनों में भारत ने चटाई पाक को धूल : खन्ना

भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पाक को दी गयी करारी शिकस्त, देशवासियों में ख़ुशी की लहर : खन्ना होशियारपुर 15 सितम्बर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय सैनिक युद्ध में और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने फिर पाकिस्तान को चटाई धूल : हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, टॉप-8 में पहुंची टीम इंडिया; पाकिस्तान बाहर

एम्सटेलवीन, 19 अगस्त। भारत ने पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट के अगले चरण में जगह बना ली है। एम्सटेलवीन के वागेनर हॉकी स्टेडियम में खेले...
Translate »
error: Content is protected !!