4 गैंगस्टरों सहित 16 हथियारों के साथ एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने किए ग्रिफ्तार

by

अमृतसर :  गैंगस्टरों के खात्मे के लिए पंजाब सरकार के विशेष सैल एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  का गठन होते ही पुलिस गैंगस्टरों की धरपकड़ को लेकर सक्रिय हो गई है। गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के तहत आज ब्यास के पास कलानौर ढाबे से 16  को हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है।
हथियारों की खेप में 6 पिस्टल 32 बोर, 8 मैगजीन 40 जिंदा राउंड, 4 राइफल 315 बोर 4 मैगजीन 30 जिंदा राउंड, 2 राइफल 12 बोर 5 जिंदा राउंड,1 पिस्टल 30 बोर 2 मैगजीन 16 जिंदा राउंड, 1 स्प्रिंग फील्ड राइफल समेत 30 राउंड बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार 16 आरोपियों में 4 गैंगस्टर हैं। इनमें गैंगस्टर बलविन्द्र सिंह, जर्मन सिंह, मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह हैं। इन चारों के साथ अन्य आरोपी नवदीप, रुपेन्द्र, रणजीत, गगनदीप सिंह, हरप्रीत, बेअंत सिंह तथा विजय को गिरफ्तार किया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में केवल 212 एजेंट ही रजिस्टर….. 60 के लाइसेंस एक्सपायर

पंजाब में केवल 212 एजेंट ही रजिस्टर, इनमें से 60 के लाइसेंस एक्सपायर इनमें से कई युवक ऐसे थे जोकि डंकी रूट से अमेरिका गए थे। ऐसे में उन युवकों के न केवल सपने...
article-image
पंजाब

हमें कत्ल का बदला कत्ल से लेना होगा , कत्ल करने वालों को बीच बाजार गोली मार देनी चाहिए : सरकार को दूसरे राज्यों की तरह सख्त कानून बनाना होगा : बलकौर सिंह

बठिंडा: हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या के बाद से व्यापारी वर्ग में रोष है। इस बीच दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी व्यापारियों के धरना प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!