16 विधायकों के टिकट काट दिए – अब मंत्रियों की बारी? आम आदमी पार्टी ने 70 में से जिन 31 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

by
 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  द्वारा अभी तक घोषित की गईं 31 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि कहीं आप अपने मंत्रियों के भी तो टिकट काटने नहीं जा रही है।   आप ने अभी तक मंत्रिमंडल में शामिल एक भी विधायक वाली सीट पर टिकट की घोषणा नहीं की है।
आप ने 70 में से जिन 31 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है, उनमें से 16 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें से कई अपने को मजबूत और शीर्ष नेतृत्व का करीबी मान रहे थे। अभी 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना शेष है।
विधायकों की हालत खराब
आम आदमी पार्टी में टिकट को लेकर इस बार जितना सस्पेंस है, इतना कभी भी नहीं रहा है। मगर पार्टी कह रही है कि किसी प्रत्याशी के कहने पर कुछ नहीं होगा, जब जनता कहेगी तभी किसी विधायक को बेहतर माना जाएगा। ऐसे में इन विधायकों की हालत खराब है, जिनके अभी टिकट की घोषणा नहीं की गई है।
एक सीट पर दो-दो दावेदार
सूत्रों की मानें तो जिन सीटों पर अभी फैसला नहीं हुआ है, उनमें से अधिकतर सीटों पर अब दो-दो लोग ही आमने सामने हैं। दोनों की स्थिति को लेकर अंतिम निर्णय लेने से पहले फिर से चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि दो बार में अगले नामों की घोषणा होगी।
16 के टिकट कटने के बाद बाकी विधायकों में बेचैनी
यहां बता दें कि 31 में से 16 विधायकों का टिकट कट जाने के बाद बचे हुए आप के विधायकों की बेचैनी ज्यादा बढ़ी है। किसी को नहीं पता है कि पार्टी में किस तरह का सर्वे हो रहा है और कब सर्वे करने वाली टीमें आती हैं और किस से बात करती हैं। ऐसे में बचे हुए विधायकों की नजर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर लगी है।
विधायक अपना भविष्य तलाश रहे
आप के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय का टिकट कटने से अन्य विधायकों की चिंता बढ़ी है, आप के पास कुल 59 विधायक हैं। उनमें से 28 पर अब फैसला होना है, जिन सीटों पर फैसला हो चुका है, उनमें से टिकट कटने वाले कई विधायक दूसरे दलों में अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में आप के सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान आप से इस्तीफा देकर मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
देखिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव (दूसरी लिस्ट)
नरेला- दिनेश भारद्वाज
तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
आदर्श नगर-मुकेश गोयल
मुंडका- जसबीर कराला
मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक
रोहिणी- प्रदीप मित्तल
चांदनी चौक-पुनर्दीप सिंह साहनी (साबी)
पटेल नगर- प्रवेश रतन
मादीपुर- राखी बिडलान
जनकपुरी- प्रवीण कुमार
बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज
पालम- जोगिंदर सोलंकी
जंगपुरा- मनीष सिसौदिया
देवली- प्रेम कुमार चौहान
त्रिलोकपुरी-अंजना परचा
पटपड़गंज- अवध ओझा
कृष्णा नगर- विकास बग्गा
गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू)
शाहदरा- पदमश्री जीतेन्द्र सिंह शंटी
मुस्तफाबाद-आदिल अहमद खान
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद अग्निवीर अजय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

लुधियाना  :   जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शहीद हुए जिला रामगढ़ सरदारान गांव के अग्निवीर अजय सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव रामगढ़ सरदारान में सेना, पंजाब पुलिस की टुकड़ियों द्वारा सरकारी...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति रोष जताया, गांवों में प्रीपेड मीटर लगाने की पालिसी का किया विरोध

पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा सरकारी कालेज पोजेवाल में भाजपा सरकार की केंद्रीकरण की नीति खिलाफ रोष मुजाहिरा किया गया। यूनियन की जिला स्तरीय नेता किरणजीत कौर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके का विकास योजनाबद्ध तरीके से करवाकर हलके को पंजाब का माडल हलका बनाया जाएगा :अमरप्रीत लाली

गढ़शंकर शहर में सौ प्रतिशत सीव्रेज का काम, पार्को व यातायात समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाया जाएगा वाईपास ईलाके में युवाओं को रोजगार का प्रबंध करने के लिए कंडी व बीत ईलाके...
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गतिविधियाँ तेज़ कीं : सराभा नगर में बैठक के दौरान भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा

लुधियाना, 15 नवंबर: कांग्रेस पार्टी द्वारा ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी गतिविधियाँ तेज़ कर दी हैं। पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!