कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गतिविधियाँ तेज़ कीं : सराभा नगर में बैठक के दौरान भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा

by

लुधियाना, 15 नवंबर: कांग्रेस पार्टी द्वारा ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी गतिविधियाँ तेज़ कर दी हैं। पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने स्थानीय सराभा नगर में ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के अध्यक्ष संजय तलवाड़ और अन्य पार्टी नेताओं के साथ बैठक के दौरान भावी रणनीतियों पर चर्चा की गई।

इससे पहले, दीवान और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तलवाड़ को ज़िला कांग्रेस कमेटी शहरी की ज़िम्मेदारी फिर से सौंपने पर सम्मान चिन्ह भेंट किया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लुधियाना से लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व पार्टी आलाकमान का आभार भी व्यक्त किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि तलवाड़ के नेतृत्व में कांग्रेस और मज़बूत होगी।

इस अवसर पर बोलते हुए, तलवाड़ और दीवान ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोग मौजूदा सरकार की नाकामियों से बेहद परेशान व त्रस्त हैं और कांग्रेस पार्टी से बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। हमें घर-घर पहुँचकर लोगों को पार्टी की नीतियों और सरकार की नाकामियों से अवगत कराना होगा।

पार्टी नेताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब को आतंकवाद के काले दौर से बाहर निकालने के लिए कई बलिदान दिए हैं। पार्टी की प्राथमिकता राज्य में शांति, प्रगति और आपसी भाईचारा है। पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने और ब्लॉक व वार्ड स्तर पर संगठन को मज़बूत करने के लिए अहम कदम उठा जाएँगे। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही पंजाब को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है।

इस दौरान अन्य लोगों के अलावा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रजीत कपूर, पुरषोत्तम खलीफा, पीसीसी मैंबर सुशील मल्होत्रा, करण कालिया, कुलबीर नीटा, दीपक हंस, गौरव घई एम.सी, मोनू किंदा ब्लॉक अध्यक्ष, रोहित पाहवा, सन्नी खीवा, जसविंदर सिंह ओसाहन, शिव ओसाहन, हेमंत महाजन, हरभगत ग्रेवाल, गुरनाम सिंह कलेर, अनिल सचदेवा, योगेश गुप्ता, केवल पाहवा, राजेश अग्रवाल, संतोष गर्ग, रमन शर्मा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब बोर्ड की बाहरवी की तीनों टॉपर छात्राओं से मिले सीएम भगवंत मान : 416 सरकारी स्कूलों ने दिए 100 फीसदी परिणाम

चंडीगढ़, 14 मई । पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने बीते बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। इस वर्ष पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट...
article-image
पंजाब

ड्रग्स के ईश्यू को लेकर अगर मैं इस मुद्दे पर सीमा क्षेत्र के दौरे करता हूं तो सीएम मान को नाराज नहीं होना चाहिए : राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

चंडीगढ़  : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के कई विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर नहीं होने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जुबानी हमला बोला है।  साथ ही उन्होंने ड्रग्स...
article-image
पंजाब

सीएम मान ने बुलाई हाई-लेवल सुरक्षा बैठक : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर -पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

चंडीगढ़। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर किए गए आतंकी हमले के बाद पंजाब के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। खासतौर पर धार्मिक पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने...
article-image
पंजाब

सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे : हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य

जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने खाद्य पदार्थों के लिए 11 सैंपल होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में...
Translate »
error: Content is protected !!