कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

by

लुधियाना, 14 नवंबर: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज उनकी 125वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। स्थानीय सराभा नगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पवन दीवान ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित आधुनिक भारत की नींव रखने में पंडित नेहरू के महत्वपूर्ण योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। वहीं, अगर पंजाब की बात करें तो लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय और भाखड़ा नंगल बांध के निर्माण के पीछे पंडित नेहरू की दूरदर्शी सोच स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को संभालने में पंडित नेहरू जी की भूमिका आज भी याद की जाती है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवा पीढ़ी से पंडित नेहरू जी की सोच और आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की।

जहां अन्य लोगों के अलावा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रजीत कपूर, सदस्य प्रदेश कांग्रेस सुशील मल्होत्रा, वरिष्ठ नेता महिला कांग्रेस गुरदीप कौर, चेयरमैन एससी डिपार्टमेंट जिला कांग्रेस लुधियाना दीपक हंस, ब्रिज मोहन कालिया, कुलबीर सिंह नीटा, केके सूरी, राजेश भगत राजू, गुरनाम सिंह कलेर, सुनील सहगल, करण कालिया, जसविंदर सिंह ओसाहन, हिमांशु महाजन, हरभगत ग्रेवाल, अनिल सचदेवा, बलविंदर सिंह गोरा, हैप्पी कपूर, मोहित चुघ, सन्नी खीवा, मानक शर्मा, केवल पाहवा, रमन शर्मा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लगातार मिल रहे यूरोप शेंगेन वीजा, कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के बेहतर परिणाम का दावा

19 से 52 वर्ष तक के आवेदकों को मिले वीजा, पहले रिफ्यूजल वाले आवेदक का भी वीजा मंजूर होने का दावा नवांशहर: कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने दावा किया है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 18 अप्रैल : गढ़शंकर : गांव नूरपुर जट्टां में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 15 अंग फाड़कर बेअदबी करने का मामला सामने आया है। बेअदबी की सूचना मिलने...
article-image
पंजाब

आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन सामने लाने के लिए कारगर साबित होगा सी-विजिल एप: अपनीत रियात

होशियारपुर, 04 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों को सुचारु तरीके से करवाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों पर जिले में चुनाव ड्यूटी में लगे...
Translate »
error: Content is protected !!