पंजाब बोर्ड की बाहरवी की तीनों टॉपर छात्राओं से मिले सीएम भगवंत मान : 416 सरकारी स्कूलों ने दिए 100 फीसदी परिणाम

by

चंडीगढ़, 14 मई । पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने बीते बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। इस वर्ष पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 91.46 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए, जिसमें लड़कियां 94.73 प्रतिशत अंक के साथ आगे रहीं।

वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 88.52 फीसदी दर्ज किया गया।

पंजाब 12वीं बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष पहले तीन स्थानों पर 3 छात्राओं ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर पूरे 100 फीसदी मार्क्स स्कोर किए, इनमें मानसा की सुपनीत कौर ने 500/500 अंक हासिल कर पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, लुधियाना की सुहानी चौहान ने 500/500 अंक लेकर दूसरा स्थान और तीसरी रैंक लुधियाना की दिव्यांशी ने 500/500 अंक के साथ हासिल किया।

पंजाब इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणामों के बाद, राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को चंडीगढ़ में तीनों टॉपर छात्राओं और उनके माता-पिता से मुलाकात की। इसी के साथ सीएम मान ने छात्राओं से मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर कर लिखा, “आज चंडीगढ़ में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणामों में राज्य का नाम रोशन करने वाली होनहार बेटियों को सम्मानित किया। यह बेहद गर्व की बात है कि इस परीक्षा में 94.73 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरिट सूची में स्थान हासिल करने वाले कुल 278 विद्यार्थियों में से 217 बेटियां हैं। मैं इन विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों की कड़ी मेहनत को भी सलाम करता हूं।

सीएम मान आगे लिखते हैं, “ये परिणाम इस बात के गवाह हैं कि अगर अवसर मिले तो साधारण परिवारों के बच्चे भी शानदार उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। हमारी सरकार ‘शिक्षा क्रांति’ के माध्यम से पंजाब के हर बच्चे के सपनों को साकार करने के लिए स्कूलों को आधुनिक बना रही है। हम ऐसा माहौल तैयार कर रहे हैं, जहां गरीबी किसी की तरक्की में बाधा नहीं बनेगी और पंजाब का शिक्षा तंत्र विश्वस्तरीय होगा।

बता दें कि 12वीं बोर्ड में राज्य के 416 सरकारी स्कूलों ने पूरे 100 प्रतिशत पास रिजल्ट हासिल किया है, जिससे मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर दिखने लगा है। वहीं, इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं, जिनमें कुल 2,65,417 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,42,755 छात्र उत्तीर्ण हुए। इन स्टूडेंट्स में 1,25,695 लड़कियां और 1,39,716 लड़के थे, जिनमें से 1,19,079 छात्राएं और 1,23,676 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बहुरंग कला मंच ने नाटक ‘जागो वोटर जागो’ किया प्रस्तुत : डाॅ. जानकी अग्रवाल ने छात्रों को नाटक से मार्गदर्शन लेने का किया आह्वान

गढ़शंकर- गढ़शंकर में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज कॉलेज एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । इस मौके पर बहुरंग कला मंच...
article-image
पंजाब

Swami Ramchand’s Legacy of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 2 : A large and enthusiastic congregation gathered for the 42nd annual function honoring Swami Ramchand, organized by Baba Roushan Singh at Prime Enclave, Boolan wari. The event, which began with readings...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब आफ होशियारपुर की ओर से सिवल हस्पताल होशयारपुर में अन्नपूर्णा दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी क्लब की ओर से प्रधान टिमाटनी आहलूवालीया ने वर्ष 2025-2026 की शुरूआत मानवता की सेवा के लिए पहले प्रोजेक्ट अन्नपर्णा देवी माँ के नाम पर 150 मरीजों और उनके रिश्तेदारों...
article-image
पंजाब

प्रताप बाजवा को आप ने दिया जवाब, मान सरकार ने सिर्फ 22 महीने में दीं 42000 से अधिक सरकारी नौकरियां

चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के प्रचार वैन वाले बयान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रताप बाजवा जी, राज्य में आम आदमी पार्टी की...
Translate »
error: Content is protected !!