सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से की मुलाकात : धान मिलिंग, जल संकट और खेती सुधार पर हुई अहम चर्चा

by

नई दिल्ली: सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से की मुलाकात, धान मिलिंग, जल संकट और खेती सुधार पर हुई अहम चर्चा – केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को नई दिल्ली में मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब की कृषि से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में खास तौर पर धान की मिलिंग में आ रही समस्याओं, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने, जल संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ कृषि विकास पर फोकस रहा।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब ने देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और आज भी वह भारत का अन्न भंडार बना हुआ है। उन्होंने पंजाब के किसानों के योगदान की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र से जुड़ी सभी योजनाओं और मिशनों में राज्य को पूरा सहयोग देगी।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार कपास, दलहन, तिलहन और बागवानी मिशनों के जरिए पंजाब की कृषि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य सुधार पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगे, ताकि कृषि को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दों में धान मिलिंग से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। पंजाब में धान की खरीद और मिलिंग व्यवस्था को और सुचारू बनाने पर विस्तार से विचार हुआ। साथ ही यह भी चर्चा हुई कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।

पंजाब में बढ़ते जल संकट को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने जल संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ उपयोग पर जोर दिया। बैठक में यह भी माना गया कि पंजाब की कृषि क्षमता को बनाए रखने के लिए जल संरक्षण और आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है।

बैठक में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी। सरकार का मानना है कि धान और गेहूं पर निर्भरता कम करके दलहन, तिलहन और बागवानी फसलों को बढ़ावा देना जरूरी है। इससे किसानों की आय में स्थिरता आएगी और मिट्टी की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार पंजाब को हर संभव सहयोग देती रहेगी। उन्होंने कहा कि कृषि, सिंचाई और किसान कल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ राज्य के किसानों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, लेकिन संतुलित उपयोग से ही मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर रखा जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सारा अली खान कर रही कांग्रेस नेता अर्जुन प्रताप बाजवा को डेटिंग ! केदारनाथ यात्रा से तस्वीरें हुईं वायरल

सारा अली खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। पैपराजी की पसंदीदा अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली सारा अपनी खूबसूरती, बुद्धि और हास्य से अपने प्रशंसकों का...
article-image
पंजाब

IDBI Bank Donates Modern Equipment

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec 22 : The physiotherapy department of Civil Hospital, Hoshiarpur, received a major boost when IDBI Bank, Hoshiarpur, donated advanced physiotherapy equipment under its Corporate Social Responsibility (CSR) initiative. The equipment was inaugurated...
article-image
पंजाब

सयुंक्त लड़ाई लड़कर ही जाति मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता – सिद्धू

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की पंजाब इकाई होशियारपुर ने गढ़शंकर में जन जागरूकता सेमीनार करवाया गढ़शंकर । भारत के शोषित समाज की मुक्ति के लिए अपना पूरा जीवन खपा देने वाले डॉ बी.आर. अम्बेडकर की...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में बनने वाला नया मेडिकल कॉलेज दोआबे के लिए वरदान सिद्ध होगा: जिम्पा

बजट में मेडिकल कॉलेज के लिए 412 करोड़ रुपए रखने पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का किया धन्यवाद होशियारपुर, 11 मार्च: पंजाब के राजस्व मंत्री और होशियारपुर से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!