16.8 किलो हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार

by

फगवाड़ा : कपूरथला पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 16.8 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है।

यह जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ले के बलविंदर सिंह, अमृतसर के गोहलवार की सुमनप्रीत कौर, अमृतसर के दाऊके गांव के रहने वाले हरपाल सिंह और जसकरनबीर सिंह के रूप में हुई है। हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी कार को भी जब्त कर लिया है, जिसमें सवार होकर वे जा रहे थे।

शुरुआती जांच में यह आया सामने : डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चला है कि नशीले पदार्थों की यह तस्करी पाकिस्तान और दुबई में बैठे आकाओं के इशारे पर की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह खेप अमृतसर सीमा क्षेत्र से लाई गई थी और इसे चंडीगढ़ में पहुंचाया जाना था। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है।

इस तरह मिली पुलिस को कामयाबी : आॅपरेशन की जानकारी साझा करते हुए, कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव तूरा ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, फगवाड़ा पुलिस की टीमों ने एक रणनीतिक जाल बिछाया था। जब पुलिस ने संदिग्धों की बलेनो कार को रोका, तो आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। एसएसपी ने बताया कि तेज रफ़्तार से पीछा करने के बाद, पुलिस को गाड़ी को रोकने के लिए उसके टायरों पर गोलियां चलानी पड़ीं । उन्होंने आगे बताया कि गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आजादी संभाल कर रखना सबसे बड़ी चुनौती: जंडा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सभ्याचार संभाल सोसाइटी ने देश मेरा मैं देश का विषय पर भाषण प्रतियोगिता की आयोजित । आजादी मिलने के उपरांत सबसे बड़ी चुनौती आजादी को संभाल कर रखना है जिसे पूरा...
article-image
पंजाब , समाचार

महिलाओं द्वारा पी -ने के पानी की समस्या बताने पर भाजपा नेता निमिशा मेहता पानी का टैंकर लेकर पहुंची – आम आदमी पार्टी सरकार के 3 साल पूरे होने के बावजूद डिप्टी स्पीकर रौड़ी जलापूर्ति समस्या का समाधान नहीं कर सके – निमिशा मेहता

गढ़शंकर – गढ़शंकर हलके के बीत क्षेत्र के गांव आदर्श नगर की महिलाओं ने अपने घरों में पानी की समस्या के बारे में भाजपा नेता निमिशा मेहता को बताया तो वह खुद पानी का...
article-image
पंजाब

टिप्पर के नीचे आकर 43 वर्षीय महिला की मौत

झूगियां । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झूगियां में पीएनबी के एटीएम समक्ष टिप्पर के नीचे आकर 43 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मुताबिक दो महिलाए एक बच्चे के...
article-image
पंजाब

अपमान का बदला लेने के लिए बॉस को हनी-ट्रैप के जाल में फंसाया : पत्नी और ऑफिस में भेजीं न्यूड तस्वीरें

वडोदरा :  गुजरात में बॉस को अपने ही कर्मचारियों को डांटना इतना महंगा पड़ गया कि उसे तीन महीने तक मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। दरअसल मामला गुजरात के वडोदरा का है। पीड़ित...
Translate »
error: Content is protected !!