57 युवकों को छुड़ाया : अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक बनाकर रखे थे

by

जालंधर : कपूरथला रोड पर गांव गाजीपुर में अवैध तरीके से चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में बंधक बनाकर रखे 57 युवकों को सीआईए स्टाफ और थाना मकसूदां की पुलिस ने छुड़ाया। यह कार्रवाई सिविल सर्जन जालंधर की टीम और जिला ड्रग इंस्पेक्टर की देखरेख में की गई। एसपी (जांच) मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि परविंदर सिंह, अमन बसरा (फगवाड़ा) और विशाल शर्मा (तलवंडी चौधरियां, कपूरथला) गांव गाजीपुर में अवैध तरीके से नशा छुड़ाओ केंद्र चला रहे हैं।
जब पुलिस मीमम, सिविल अस्पताल की टीम और जिला ड्रग इंस्पेक्टर लोकेशन पर पहुंचे तो वहां के हालात बहुत खराब थे। वहां पर 57 के करीब युवकों को बंधक बनाकर रखा गया था। कमरों में खिड़की तक नहीं बनी थी। पुलिस को युवकों ने जानकारी दी है कि उक्त नशा छुड़ाओ केंद्र संचालक प्रत्येक युवक से 15 से 20 हजार रुपये हर महीने का खर्च ले रहे थे। जब टीमों ने जांच की तो पता चला कि वहां नशा छुड़वाने के बजाय युवकों को नशे के दलदल में धकेला जा रहा था। उनका जीवन नर्क जैसा हो गया था। सर्च के दौरान पुलिस को 80 नशीली गोलियां, दो टीके और अन्य सामग्री बरामद किया। पुलिस ने नशा छुड़ाओ केंद्र संचालकों के खिलाफ एनडीपीएस, 342 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शामचौरासी की पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 1.16 करोड़ रुपए की ग्रांट डॉ. रवजोत सिंह की ओर से जारी

गांवों के चहुंमुखी विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार : रवजोत सिंह शामचौरासी / होशियारपुर, 04 नवंबर: हल्का शामचौरासी के गांवों के सर्वपक्षीय विकास को और गति देने के उद्देश्य से आज हलके की विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की होली ईडी के कस्टडी में मनेगी : कोर्ट ने 28 मार्च तक भेजा रिमांड पर

नई दिल्‍ली :  दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्‍ली की राउस एवेन्‍यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की कस्‍टडी में भेज दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली को मिल सकता पहला सिख सीएम… मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम सबसे आगे, पंजाब को भाजपा कर सकती टारगेट

नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लौटी है और आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में बीजेपी की...
Translate »
error: Content is protected !!