श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर दुआरा भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

by

गढ़शंकर । स्थानीय भगवान परशुराम भवन गढ़शंकर में श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर दुआरा श्री ब्राह्मण सभा (रजि.) गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई । जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य ने भाग लिया। इस दौरान लगातार संकीर्तन चलता रहा। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के अवसर पर आचार्य आशीष वशिष्ठ के नेतृत्व में परशुराम भबन में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. भवन। जिसमें बंत सरकार गढ़शंकर ने विशेष रूप से पहुंच कर हवन यज्ञ में हिस्सा लिया और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया।जिसके बाद कंजक पूजन और भंडारें का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर लव कुमार गोल्डी ने लोगों को भगवान श्री परशुराम जी के जन्म दिवस की बधाई दी और भगवान परशूराम दुआरा जुल्म के खिलाफ लड़ने के लिए हमे जो मार्ग दिखाया है उस पर चलना चाहिए। युवा पीढ़ी को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने के लिए धार्मिक समागमों का आयोजन करना चाहिए। श्री ब्राह्मण सभा (रजि.) गढ़शंकर के अध्यक्ष कुलभूषण शौरी ने सभी को भगवान परशुराम जयंती की वधाई देते हुए कहा के हम सभी भगवान परशूराम के दिखाए मार्ग पर चल कर समाज के लिए काम करना चाहिए। उन्हींनो ने पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी दुआरा 26 लाख की ग्रांट लाकर देने का आभार प्रकट किया । इस समय भाजपा नेता सुनील कुमार उर्फ लवली खन्ना, राजिंदर सिंह शुक्का, शशि महंत, अशोक पराशर, रविंदर गोतम, पवन कुमार हैप्पी, केशव शर्मा, राज पाल भारद्वाज, आचार्य आशीष वशिष्ठ, बलराम राय, निशि शर्मा, विकास नारद विनय शर्मा, अजायब सिंह बोपाराय, चेतन कोशिल, मोहित शर्मा, राम शर्मा, काका पंडित, अजय अग्निहोत्री, करण जुल्का और दीपक शर्मा , पार्षद दीपक कुमार, सुमित सोनी, प्रवीण कुमारी, लेख राज, पूर्व सरपंच सुरिंदर कुमार, धर्म चंद,राणा जसबीर सिंह, नरिंदर कुमार, पूर्व पार्षद1 परमजीत सिंह, राकेश वशिष्ट, मूल राज शर्मा, परवीन शर्मा, कपिल शर्मा, अनुपम शर्मा, संदीप बोधा के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र की गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ढाई घंटे बाद उसने मास्क व चश्मा उतारा तो खुद बताया कि वह अमृतपाल : बलजीत कौर का भाई हरजिंद्र भी मीडिया के सामने आए

कुरुक्षेत्र : बलजीत कौर का भाई हरजिंद्र भी मीडिया के सामने आए और बताया कि पपलप्रीत को ही उसकी बहन जानती थी। वह भी धार्मिक आयोजनों के दौरान ही ढाई साल पहले पपलप्रीत मिला...
article-image
पंजाब

धर्मनिरपेक्षता के लिए बादल साहब की सोच अपनाएं राजनीतिक दल’

लंबी । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की दूसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांव बादल में हजारों लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धार्मिक हस्तियां भी मौजूद थीं।...
article-image
पंजाब

बीए बीएड के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा : प्रिया ने 80.6 प्रतिशत अंक लेकर रही प्रथम

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए बीएड के दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज की कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा...
article-image
पंजाब

सरकारी कालेज के ई-ब्लाक का किया उद्घाटन : 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से ब्लाक का किया गया नवीनीकरण

होशियारपुर, 09 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने नवीनीकरण की गई सरकारी कालेज होशियारपुर की ईमारत के ई-ब्लाक का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से...
Translate »
error: Content is protected !!