16 मार्च को धर्मशाला में होगी चरान सलाहकार समिति की बैठक: त्रिलोक कपूर

by

ऊना, 17 फरवरी: राज्य वूल फैडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने आज ऊना में कहा कि 16 मार्च को धर्मशाला मंे चरान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता वन मंत्री राकेश पठानिया करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक में भेड़ पालकांे के लिए प्रदेश भर में चरागाहों की व्यवस्था पर चर्चा होगी और महत्वूपर्ण निर्णय लिए जाएंगे। कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार भेड़ पालकों तथा गद्दी समुदाय के कल्याण के लिए कृत संकल्प होकर कार्य कर रही है। जहां गद्दी समुदाय के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से गद्दी समुदाय को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। यही नहीं केंद्र सरकार ने भी अलग से मंत्रालय का गठन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार तथा प्रदेश में जय राम सरकार के डबल इंजन से गद्दी समुदाय लाभान्वित हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक के पांच बड़े अफसर पर करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज

नोएडा, 08 फ़रवरी (हि.स.)। नोएडा के थाना सेक्टर 49 में एक होटल व्यापारी ने पंजाब नेशनल बैंक के पांच अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। होटल कारोबारी का आरोप है कि बैंक के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी  ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धामी का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले अकाल तख्त...
हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालु की मौत : पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की

अंब : ऊना के उपमंडल अंब में चल रहे वड़भाग सिंह मेले में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। रविवार देर रात श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। पुलिस ने शव को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन है अनमोल अभियान का शुभारंभ किया ग्रामीण विकास मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर

ऊना – प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में समस्त महिलाओं भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जीवन है अनमोल अभियान शुरू किया है, जिसे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज,...
Translate »
error: Content is protected !!