16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से ट्रक में रेप : किशोरी ने आरोपी के डर के चलते परिजनों को नहीं बताया, पेट में दर्द हुई तो मां को पता चला

by

शिमला : रामपुर में  16 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। एक ट्रक ड्राइवर ने नाबालिग को अपने ही ट्रक में खींचा और उससे 2 बार रेप किया। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब लड़की के पेट में दर्द हुआ। मां ने पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया है।  पुलिस थाना रामपुर में दर्ज शिकायत के अनुसार, पिछले साल अगस्त में बिलासपुर निवासी युवक विशाल अपना ट्रक लेकर रामपुर आया है। वह ट्रक चलाता है, और राज्य के अलग-अलग जिलों में सफर करता है। जब वह रामपुर आया तो उसके संपर्क में नाबालिग आई।

अगस्त 2023 में उसने रामपुर के खोपरी में नाबालिग के साथ पहली बार रेप किया। लड़की ने बदनामी के डर के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। इसके बाद आरोपी ने राचोली इलाके में ट्रक खड़ा कर नाबालिग के साथ दूसरी बार रेप किया।  नाबालिग की मां के अनुसार तब से इस घटना के बारे में किसी को पता नहीं चला। बीते बुधवार को जब लड़की और उसकी मां रामपुर बाजार आए तो लड़की के पेट में दर्द उठा। उसने अपनी मां को बताया। मां ने अपने स्तर पर लड़की से पूछताछ की। पहले लड़की आनाकानी करती रही। लेकिन, जोर-जबरदस्ती करने पर उसने मां को आपबीती सुना दी। लड़की ने मां को यह भी बताया कि 5 से 6 महीने से उसे पीरियड्स नहीं आ रहे हैं। इसके बाद मां ने जांच कराई और लड़की को प्रेगनेंट पाया। तब मां ने रामपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस मंडी ने 15 क्षय रोगियों को बांटी 90 राशन किटें : निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की सेवा करने का निवेदिता नेगी ने किया आह्वान

मंडी, 12 अक्तूबर। जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी निक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिए गए मंडी शहर के 15 क्षय रोगियों को 90 राशन की किटें बांटी । एडीसी एवं रेड क्रॉस मंडी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी साई मार्ग पर अरिष्ठ कंपनी के गेट के साथ टूटा चैंबर का ढक्कन : पैदल चलने वाले लोग गड्ढे में गिर कर हो रहे घायल

बद्दी, 2 जुलाई (तारा) :  बद्दी साई मार्ग पर गुल्लरवाला में अरिष्ट कंपनी के गेट के सामने सीवरेज लाइन का ढक्कन टूट गया है। यहां पर आए दिन लोग इस गड्ढे में गिर रहे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘राधे गैंग’ के 6 नशा तस्करों को शिमला पुलिस ने किया गिरफ्तार : 47 ग्राम हेरोइन बरामद

रोहित भदसाली।  शिमला: शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्कर गिरोह ‘राधे गैंग’ के 6 आरोपियों को  रामपुर से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के 2 आरोपियों को 17 अक्टूबर को करीब 47 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जरूरी खाद्य पदार्थों के मूल्य किए निर्धारित, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 110 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित : भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये,

ऊना, 26 नवम्बर – आम लोगों व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के...
Translate »
error: Content is protected !!