17 अप्रैल 2025 को लायलपुर खालसा कालेज कपूरथला में होने जा रही है पांचवीं जिला वुशू चैपियनशिप- वालिया

by

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : जिला वुशू ऐसोसिऐशन कपूरथला की ओर से मीटिंग का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स क्लब में जिला वुशू ऐसोसिएशन कपूरथला के महा सचिव गुरचरण सिंह की अगुवाई में किया गया। इस मीटिंग में गुरचरण सिंह ने बताया कि पांचवीं जिला वुशू (लड़के-लडकियों) चैंपियनशिप 2025 लायलपुर खालसा कालेज अर्बन एस्टेट कपूरथला में 17 अप्रैल 2025 को सुखदीप सिंह की अगुवाई में करवाई जा रही हैं और जिला कपूरथला के सभी स्कूलों, कालेजों,क्लबों के खिलाडियों से चैंपियनशिप में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की। जिला वुशू ऐसोसिशेन कपूरथला एंवम युवा खेल भलाई बोर्ड के प्रधान राजीव वालिया ने कहा कि लायलपुर खालसा कालेज के मुख्याध्यापक डा.बलदेव सिंह जी के सहयोग से ही वुशू चैंपियनशिप का आयोजन खालसा कालेज में होने जा रहा हैं। उन्होंने सभी कोचों से अपील की कि खिलाड़ियों को मान्यता प्राप्त खेलों के साथ जोड़े ताकि भविष्य में सही मंच मिल सकें। उन्होंने सभी कालेज, स्कूलों के मुख्याध्यापकों, अध्यापकों से गुजारिश कि बच्चों को किसी न किसी खेल के साथ अवश्य जोड़े । उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में चयनित खिलाडी वुशू स्टेट चैंपियनशिप में भाग ले गए । इस अवसर पर प्रोफेसर डा. अमरीक सिंह ने सभी जिलावासियों को आह्मन किया कि समाज से नशे की बुराई को समाप्त करने के लिए स्वंय से पहल करें। यदि समाज का हर व्यकित यह संकलप ले कि वह अपने आस पड़ोस में नशे को पैर नही जमाने देगा और युवा यह ठान लें कि युवा को नशे का आदी नहीं होने देगा तो समाज को नशा मुक्त करने में सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जिला वुशू चैंपियनशिप में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कोच अवदेश‌ कुमार, संतोख सिंह, प्रताप सिंह, संजीव, अवनीत कौर धालीवाल, बलविंदर सिंह, राज कुमार, सूरज आदि शमिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पिस्तौल साफ करते हुए घर में गोली लगने से पुलिस एएसआई की मौत

चब्बेवाल थाने में रात के मुंशी के रूप में पदस्थ पुलिस एएसआई की माहिलपुर – चब्बेवाल पुलिस थाने में रात के मुंशी के रूप में तैनात एएसआई राजबीर सिंह की अपने घर मे पिस्तौल...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने ‘बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा’ सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा: DC आशिका जैन

सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से किए गए हैं प्रयास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी है कि होशियारपुर के सांसद डॉ....
article-image
पंजाब

“जत्थेदार के फैसले पर अमरजीत चावला के सवाल, बोले- मेरा पक्ष सुने बिना कार्रवाई क्यों?”

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सदस्य और अकाली दल नेता अमरजीत सिंह चावला ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनके मामले में प्राकृतिक...
article-image
पंजाब

जिला चंबा में 16 आबकारी यूनिटों का आवंटन 20 मार्च को : आवंटन प्रक्रिया के लिए आवेदन 19 मार्च को प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी यूनिटों के आबंटन हेतू कुल 16 यूनिटों का गठन किया गया है जिनका आरक्षित मूल्य 104,46,58,960/- है जोकि वित्त वर्ष 2024-25...
Translate »
error: Content is protected !!