17 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का विक्रमादित्य सिंह ने किया लोकार्पण एवं रखी आधारशिला, 16.96 करोड़ रुपए की योजनाओं का किया निरीक्षण : प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य का संतुलित एवं समान विकास – विक्रमादित्य सिंह

by
नालागढ़ :  लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश का संतुलित एवं एक समान विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। विक्रमादित्य सिंह आज सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य से विचार-विमर्श कर रहे थे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का विकास बिना किसी भेद-भाव के करने के लिए कृत संकल्प है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आपदा के मध्य प्रदेश में समुचित विकास करने के लिए यथोचित प्रयास किए जा रहे हैं।
लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इससे पूर्व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामशहर में लगभग 2.33 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे तहसील भवन, लगभग 12.83 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे राजकीय महाविद्यलाय रामशहर के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विक्रमादित्य सिंह ने किरपालपुर में इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को किरपालपुर में ओपन स्टेडियम बनाने के निर्देश दिए ताकि युवाओं को बेहतर खेल-कूद की सुविधा मिल सके। उन्होंने ओपन स्टेडियम के निर्माण कार्य के लिए विभाग की ओर से अतिरिक्त 40 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
उन्होंने पंजैहरा में लगभग 1.40 करोड़ रुपए से निर्माणाधीन उप तहसील भवन के निर्माण कार्य का मुआयना किया। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का अनुश्रवण करने के उपरांत उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
लोक निर्माण मंत्री ने नालागढ़ क्षेत्र के क्षतिग्रस्त दभोटा पुल का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत बगलेहड में तमडोह-पेहरूड़, वेद का जोहड-छनोबरी तथा नवांनगर-अम्बवाला मार्ग की मैटलिंग, टारिंग तथा क्रॉस ड्रेनेज कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य पर लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। उन्होंने इस सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
लोक निर्माण मंत्री ने नाबार्ड के तहत लगभग 7.04 करोड़ रुपए गुज्जरहट्टी-तलाउ-पुरला-खोबला-कनरूघाट तक निर्मित होने वाले पक्के सम्पर्क मार्ग की आधारशिला भी रखी।
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकरियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक के.एल. ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव एवं प्रदेश इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, ग्राम पंचायत रामशहर की प्रधान कृष्णा शर्मा, पूर्व प्रधान विरेन्द्र शर्मा, ग्राम पंचायत पंजैहरा के पूर्व प्रधान राम कुमार, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (साउथ ज़ोन) एस.पी. जगोता, लोक निर्माण विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के लिए हमीरपुर में दूसरे दिन भरे गए 1548 पर्चे : जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 नामांकन पत्र ने किए दाखिल

हमीरपुर 08 मई :  जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी की जिला परिषद चंबा के तहत वार्डों के परिसीमन संबंधी अधिसूचना

आगामी 7 दिनों के भीतर प्रस्तुत किए जा सकते हैं आपत्तियाँ–आक्षेप एएम नाथ। चंबा, 20 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई एयर शो में भारतीय वायु सेना का तेजस विमान क्रैश : नगरोटा बगवां निवासी पायलट नमन सयाल शहीद

एएम नाथ। धर्मशाला : दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़े हादसे में भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत : 600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

सिरमौर : संगड़ाह की नौहराधार तहसील में सुबह 5:00 बजे एक कार लानाचेता-खैरी सड़क पर 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के...
Translate »
error: Content is protected !!