17 साल पहले की थी दसवीं के छात्र की हत्या : भेष बदलकर रह रहा था आरोपी : चंडीगढ़ से दबोचा

by
 हमीरपुर  : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के जसाई गांव में दसवीं के एक छात्र की हत्या के आरोपी को पकड़ने में हमीरपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 17 वर्ष पहले हुए इस मर्डर के आरोपी को पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ से दबोचा है।
आरोपी भेष बदलकर और नकली आधार कार्ड बनाकर पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से रह रहा था।
अदालत को किया था भगोड़ा घोषित
वर्ष 2008 में जसाई गांव में आरोपी कन्हैयालाल अपने दो अन्य भाइयों के साथ एक जमीन पर किसी के यहां पर खेती-बाड़ी का काम करता था। जमीनी विवाद को लेकर दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले मनीष की हत्या कर दी थी। वहीं इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में वह फरार हो गया तब से पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी, लेकिन अब 17 वर्ष के बाद पुलिस की पीओ सेल की टीम ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। वर्ष 2009 में अदालत में पेशी में आरोपी नहीं पहुंचा। इसके बाद अदालत की ओर से इस भगोड़ा घोषित किया गया है।
सिख बनकर रह रहा था :  हमीरपुर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहले उत्तर प्रदेश में तलाश की गई जहां से वह रहने वाला था। उन्होंने कहा कि जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि वह पंजाब के रूपनगर में रह रहा है और वहां उसने सिख समुदाय का भेष बना लिया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों वह चंडीगढ़ में था जहां सूचना मिलने के बाद उसे वहां से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा इसके बाद अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने अपने खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की अर्जी के साथ अदालत का किया रुख

चंडीगढ़, 15 अप्रैल :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख किया। उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में अनियंत्रित होकर पेड़ पर गिरा पैराग्लाइडर, पायलट घायल

पायलट की हालत स्थिर, पर्यटक सुरक्षित एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की गड़सा पैराग्लाइडिंग साइट में रविवार को एक बार फिर से हादसा पेश आया। हादसे में पायलट को चोटें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री जीएसटी कम कर राहत दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री टैक्स पर टैक्स लाद रहे हैं : जयराम ठाकुर

अतिरिक्त वस्तु कर वापस लेकर प्रदेशवासियों को आपदा में राहत दे सरकार नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा तोहफा जिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स लेती थी आज ज्यादातर 5%...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स एसोसिएशन ने 16वां जागरूकता सेमिनार आयोजित : कर्मचारियों एवं पेंशनरों की मांगों को पूरा करने के लिए संयुक्त समाधान समय की मुख्य मांग – सतीश राणा

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : स्थानीय गुरु रविदास मंदिर सेक्टर-3 मे पंजाब पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील मुकेरियां की ओर से 16वां वार्षिक जागरूकता सेमिनार डाक्टर अंबेडकर हॉल में आयोजित किया गया। तहसील अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुप्ता के...
Translate »
error: Content is protected !!