17 से 28 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – DC जतिन लाल

by
ऊना, 1 मार्च – उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक आयोजन होली मेला मैड़ी इस वर्ष 17 से 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 25 मार्च को निशान साहिब(झंड़ा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। जबकि 27 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में मैड़ी में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना मेला अधिकारी तथा एसडीएम अम्ब को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना को मेला पुलिस अधिकारी तथा डीएसपी अम्ब को सहायक मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालने के लिए मेला क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांटा गया है ताकि यातायात, पार्किंग तथा स्वच्छता सहित अनेक प्रकार की अन्य व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि मेला स्थल के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कैम्प लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले में खुले ट्रको तथा अन्य वाणिज्यक वाहनों में आना प्रतिबंधित है इसलिए मेले में आने के लिए सभी यात्री केवल यात्री वाहनों का ही प्रयोग करें। उपायुक्त ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं तथा आवश्यकताओं के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने मैड़ी स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों तथा सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मेले के सफल आयोजन में हर संभव योगदान दें।
बैठक के उपरांत उपायुक्त ने मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थनों में जाकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात, पार्किंग, पेयजल तथा विद्युत वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ ज्योति कंवर, खंड विकास अधिकारी अम्ब ओमपाल डोगरा, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के संचालक तथा सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला की रामचन्द्र चौक पर भारी लैंडस्लाइड, कई घरों को खतरा…

स्थिति का जायजा लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में बारिश से हो रहा नुक़सान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला शहर में जगह-जगह हो रहे...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस की जांच में खुलासा : 27 मई को पकड़ी गई जहरीली शराब मामले के आरोपियों ने गौरव मिन्हास से खरीदी थी

ऊना : जिले में बीते 27 मई को मोहित राजपूत निवासी ऊना और अश्वनी कुमार निवासी नंगल से पकड़ी गई नकली स्टीकर और होलोग्राम वाली शराब मामले के तार कागड़ा जिला के पालमपुर निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर पंडोगा पुल अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगा यातायात

रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त। भारी वर्षा के चलते पंजावर-बाथड़ी सड़क पर स्थित पंडोगा पुल के खंभों के नीचे की कटऑफ दीवार और राफ्ट (किमी 5/904 से 6/155 के मध्य) आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी काम के लिए पुलिसकर्मियों के वेतन से पांच गुना पैसा काटना अनुचित : जयराम ठाकुर

एचआरटीसी के लिए पुलिसकर्मियों से काटे जाने वाले अंशदान की भरपाई करे सरकार एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी की बसों में सफ़र के लिए पुलिसकर्मियों के अंशदान में पांच...
Translate »
error: Content is protected !!