17 जुलाई से स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करेगा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 17 जुलाई से स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करेगा। प्रदेश भर में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की रेगुलर दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अगस्त तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद री-अपीयर परीक्षाएं जारी रहेंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि छात्र परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
इन परीक्षाओं में एमए अर्थशास्त्र, इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशास, एमकॉम, संस्कृत, एमए समाज शास्त्र, गणित, एमबीए, एमबीए ग्रामीण विकास, एमटीटीएम, एफवाईसीटीटीएम, एमसीए, एलएलबी, एमए एजुकेशन, एमएससी बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री भूगोल, एमएससी फिजिक्स, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, एमएससी डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, योगा, बिजनेस इकोनॉमिक्स, पेंटिंग, म्यूजिक, एमए साइकोलॉजी, एमए ग्रामीण विकास, डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज, पपुलेशन स्टडीज, सोशल वर्क, आर्कियोलॉजी सहित सभी कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

में नहाने गए चार लोगों की मौत… एक-दूसरे को बचाने में चारों की गई जान

एएम नाथ । धर्मशाला :  गर्मी से राहत पाने के लिए खड्डों-नालों में उतरना जानलेवा साबित होने लगा है। चार जिलों में खड्डों-नालों में पांच लोग डूब गए। चार के शव बरामद हो गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

पट्टा मेहलोग, 31 मई (तारा) :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक : महिलाओं को पोषण माह तथा संवैधानिक अधिकारों बारे किया जागरुक

ऊना, 28 सितंबर – पोषण माह के तहत आज कल्याण भवन ऊना में लोहे की कड़ाही अभियान तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद हमीरपुर के सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

एएम नाथ।  हमीरपुर 08 जून। जिला परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित किया गया। इस समारोह में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी 19...
Translate »
error: Content is protected !!