17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

अभियान की सफलता को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

एएम नाथ। चम्बा : जिला में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छोत्सव” रखी गई है, जो त्योहारों के मौसम को स्वच्छ एवं हरित उत्सवों के विचार से जोड़ती है। यह जानकारी उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान जिलाभर में बड़े पैमाने पर स्वच्छता गतिविधियां चलाई जाएंगी, जिनमें स्वैच्छिक श्रमदान तथा स्वच्छता लक्षित इकाइयों का रूपांतरण शामिल होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आदत ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य और समाज के कल्याण से सीधा संबंध रखती है। इस मिशन की सफलता पूर्ण रूप से जन-भागीदारी पर निर्भर करती है।
उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका लक्ष्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना, सभी स्तरों पर नागरिकों व संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करना और स्थायी स्वच्छता की दिशा में सामूहिक प्रयास करना है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय लक्षित स्वच्छता इकाइयों की पहचान कर उनकी सफाई करेंगे। जिला स्तर पर स्वच्छोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और आमजन सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि 17 सितम्बर को जिलेभर में स्वच्छता ही सेवा पर शपथ दिलाई जाएगी। 25 सितम्बर को “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” नामक व्यापक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा 2 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव रखता है। उपायुक्त ने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें और इसे जन-आंदोलन बनाने में योगदान दें।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक डीसी चौहान, उपनिदेशक उद्यान प्रमोद शाह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, प्रबंधक उद्योग पुनीत कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) कमल किशोर शर्मा, ओएसडी उमाकांत, कंपनी कमांडेंट होमगार्ड मान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव से संबंधित शिकायतें टॉल फ्री नम्बर 1950 पर करवाएं दर्ज

शिमला 16 मार्च उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र उपायुक्त कार्यालय शिमला में तहसीलदार रिकवरी के कमरा नम्बर 408 में नियंत्रण कक्ष/कॉल सेंटर की स्थापना की गई है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल के साथ नेता प्रतिपक्ष ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा : अपनी नाकामी छुपाने का जरिया है पत्रकारों पर एफआईआर : जयराम ठाकुर

राज्यपाल महोदय के साथ कुछ दिनों पहले ही शिकारी देवी गया था तब नज़ारे अलग थे : जयराम ठाकुर सुविधाएं स्थाई रूप से बहाल करने पर सरकार को देना होगा जोरता नेता प्रतिपक्ष ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस : बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान , सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देना होगा

नई दिल्ली । सरकार में मंत्री आतिशी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और आतिशी को एक नोटिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश जा रहे युवकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी : 1 की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

रोहित भदसाली। डलहौजी। पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे 154 पर आज सुबह मणिमहेश जा रहे जालंधर के युवकों की गाड़ी 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!