1700 से 1800 रुपये गुंडा टैक्स : आप पार्षद समेत तीन गिरफ्तार

by

जालंधर  : टिप्पर व ट्राली चालकों से अवैध वसूली करते आप पार्षद दविंदर सिंह रौनी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त कारवाई खनन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने करते हुए तीनो के  खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कुछ लोगों ने खनन विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी थी कि सरकार की खनन साइट से रेत लेकर जो भी गाड़ी निकलती है। उसकी जबरदस्ती पर्ची काटकर वसूली की जा रही है।  सरकार ने रेत का मूल्य 9 रुपये प्रति वर्ग फुट और साथ में जीएसटी निर्धारित कर रखा है। लेकिन गाड़ियों में रेत लेकर निकलने वालों से 1700 से लेकर 1800 रुपये गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। खनन विभाग के जेई ने भी जांच के बाद सभी आरोपों को सही बताया था । इसके बाद थाना बिलगा पुलिस ने जेई के साथ वसूली करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी बोलेरो गाड़ी में थे और उनके पास से पर्चियां भी पकड़ी गईं।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों में जालंधर के गोपालनगर से पार्षद दविंदर सिंह रौनी, अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह हैं। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया  उक्त मामला खनन विभाग के अधिकारियों की टीम की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय ही  कि दविंदर सिंह रौनी निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्षद बने थे। जिसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (होशियारपुर) में नशाखोरी के दुष्प्रभावों और उपचार पर जागरूकता वर्कशाप का आयोजन

नशाखोरी का उपचार स्वास्थ्य विभाग, पंजाब द्वारा निःशुल्क किया जाता हैः महिमा मिन्हास होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  कोमल मित्तल, आई.ए.एस, डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर और चेयरपर्सन, जिला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी, होशियारपुर तथा डॉ....
article-image
पंजाब

केजरीवाल और उनके नेता भ्रष्टाचार में डूबे : कांग्रेस का पाक प्रेम देश के लिए खतरा, कांग्रेस ने पहले पंजाब को बांटा, अब देश को बांटना चाहती है : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा के लिए मांगे वोट गढ़शंकर, 29 मई : श्री अन्नदपुर साहिब लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार. सुभाष शर्मा के पक्ष में भाजपा विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!