18 प्लस के लिए 14 व 17 जून को होगा टीकाकरण सत्र का आयोजनः सीएमओ

by

45 से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगाने की अंतिम तिथि 19 जून तय
ऊना – जिला ऊना में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में टीकाकरण अभियान एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। जिला में 18 प्लस के लाभार्थियों के लिए 14 व 17 जून, 2021 को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। दोनों दिन जिला ऊना में 18-18 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि 18 प्लस के लिए स्लॉट बुकिंग अनिवार्य है तथा बिना बुकिंग के कोई भी टीका नहीं लगाया जाएगा। पहले की ही तरह निर्धारित तिथि से दो दिन पहले दोपहर 2.30 बजे से तीन बजे के बीच कोविन वेबसाइट पर स्लॉट बुक किए जा सकते हैं।
डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड वैक्सीन अब सप्ताह में छह दिन ही लगाने का निर्णय लिया है। रविवार को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी तथा 18 से 44 वर्ष की आयु वालों के लिए सोमवार व वीरवार का दिन तय किया गया है, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वालों और वैक्सीन के लिए निर्धारित अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं में शामिल लोगों को मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने 45 से अधिक आयु वालों और वैक्सीन के लिए निर्धारित अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं में शामिल लोगों के लिए वैक्सीन लगाने की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई है। इस अवधि के दौरान इस श्रेणी वालों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगा दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष मंत्री ने आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पालमपुर किया शुभारंभ- सरकार ने भरे 150 आयुर्वेद चिकित्सकों के पद : यादविंद्र गोमा*

आशीष बुटेल ने कहा, पालमपुर के लोगों को मिलेगा लाभ पालमपुर, 22 दिसम्बर :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने विधायक आशीष बुटेल की उपस्थित पालमपुर में डीएमसी आयुर्वेदिक मल्टी स्पेशलिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के पीएम श्री जीएसएसएस में एक दिवसीय एनएसएस शिविर

बी बीएन, 25 अप्रैल (तारा) :  पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लाल के मार्गदर्शन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं

चंबा, ( सिंहुता) 4 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नेआज सिहुंता के छलाड़ा में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब-जरूरतमंद तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना ही उपलब्धि का पैमाना : अनुराग ठाकुर

सांसद अनुराग ठाकुर ने दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की रोहित जसवाल।  ऊना, 2 सितंबर :  सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ऊना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)...
Translate »
error: Content is protected !!